होम / बिजनेस / Happy Birthday Piyush Goyal: नेता से पहले रहे हैं प्रोफेशनल

Happy Birthday Piyush Goyal: नेता से पहले रहे हैं प्रोफेशनल

मोदी सरकार के सबसे खास मंत्री माने जाने वाले पीयूष गोयल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार (Modi Government) के सबसे काबिल मंत्रियों में पीयूष गोयल (Piyush Goyal) का नाम भी शामिल है. रेल मंत्री के तौर पर उन्होंने कई क्रांतिकारी बदलाव लाने की कोशिश की. उन्होंने पैसेंजर सेफ्टी पर फोकस करने के साथ-साथ रेलवे की आय बढ़ाने का भी इंतजाम किया, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. फिलहाल, वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के साथ-साथ कई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. गोयल को PM मोदी का करीबी माना जाता है और ये नजदीकी उन्होंने अपने काम की बदौलत हासिल की है. पीयूष गोयल आज यानी 13 जून को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 13 जून 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था.

राजनीति से पुराना नाता
पीयूष गोयल का राजनीति से पुराना नाता है. उनके पिता वेद प्रकाश गोयल भी भाजपा से जुड़े हुए थे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे. जबकि उनकी मां चंद्रकांता गोयल 1990 से लेकर 2004 तक विधायक रहीं. हालांकि, इसके बावजूद पीयूष गोयल ने अपनी एक अलग राह पकड़ी. उन्होंने राजनीति में जाने के बजाए दूसरा करियर चुना. गोयल ने बतौर बैंकर अपने करियर की शुरुआत की. वह SBI और बैंक ऑफ बडौदा के बोर्ड में गवर्नमेंट नॉमिनी के तौर पर शामिल रहे. कम लोग जानते हैं कि गोयल ने लॉ की पढ़ाई भी की है. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से सेकंड रैंक में डिग्री हासिल की थी. इतना ही नहीं, उन्होंने CA फाइनल में ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल की थी. वह Yale University, Oxford University और Princeton University के लीडरशिप प्रोग्राम का हिस्सा भी रहे हैं.

फैमिली रूट्स की तरफ लौटे
बैंकर के तौर पर काम करने के बाद गोयल आखिरकार अपनी फैमिली रूट्स की तरफ लौट आए, यानी कि राजनीति. उन्होंने भाजपा के साथ अपने राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाया. वह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली. गोयल पहली बार 2010 में राज्यसभा के सदस्य बने. 2014 में जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी, तो पीयूष गोयल को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया. कोयला मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो संभालने के बाद 2017 में उन्हें रेल मंत्रालय जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई. उनके नेतृत्व में रेलवे ने हादसे रोकने की दिशा में कई महत्वपूर्ण काम किए. साथ ही उन्होंने रेलवे की कमाई बढ़ाने पर भी फोकस किया.

मौका मिला और हिट हो गए
पीयूष गोयल सही मायनों में उस समय लाइमलाइट में आए जब उन्हें 2019 का बजट पेश करने का मौका मिला. दरअसल, तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत खराब हो गई थी और वह बजट पेश करने की स्थिति में नहीं थी. इस वजह से PM मोदी ने पीयूष गोयल को यह जिम्मेदारी सौंपी. उस बजट में गोयल के नेतृत्व में कई बड़े फैसले लिए गए, जिसकी सराहना भी हुई. गोयल ने 2021 तक रेल मंत्रालय का कामकाज संभाला था. फिलहाल उनके पास वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का कामकाज भी है. गोयल भाजपा की गिनती भाजपा के उन चुनिंदा नेताओं में होती है, जो बोलने की कला में माहिर हैं यानी बेहतरीन वक्ता हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

6 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

11 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

11 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

13 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

11 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

6 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

15 hours ago