✕

होम / बिजनेस / 11 नवंबर को लॉन्च होगा Physics Wallah का IPO, कंपनी जुटाएगी 3,480 करोड़ रुपये

11 नवंबर को लॉन्च होगा Physics Wallah का IPO, कंपनी जुटाएगी 3,480 करोड़ रुपये

फिजिक्सवाला का IPO भारत के एडटेक सेक्टर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह न केवल कंपनी की वित्तीय मजबूती को दर्शाता है बल्कि ऑनलाइन शिक्षा से ऑफलाइन और हाइब्रिड मॉडल की ओर बढ़ते ट्रेंड को भी दिखाता है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

देश की जानी-मानी एजुटेक कंपनी ‘फिजिक्स वाला’ (Physics Wallah) अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है. 11 नवंबर को कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलेगा, जिसके जरिए फिजिक्सवाला 3,480 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इस रकम से कंपनी अपने ऑफलाइन नेटवर्क और हाइब्रिड एजुकेशन मॉडल को और मजबूत करेगी.

IPO से जुटाए जाएंगे 3,480 करोड़ रुपये

फिजिक्सवाला की ओर से बुधवार को सेबी (SEBI) के पास जमा दस्तावेजों के मुताबिक, यह सार्वजनिक निर्गम 11 से 13 नवंबर तक निवेश के लिए खुला रहेगा. एंकर निवेशकों को शेयर 10 नवंबर को आवंटित किए जाएंगे. IPO में 3,100 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है, जबकि कंपनी के प्रमोटर अलख पांडे और प्रतीक बूब ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत करीब 380 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे.

प्रमोटर्स कितनी बेचेंगे हिस्सेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलख पांडे और प्रतीक बूब दोनों इस IPO के तहत 190-190 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे. फिलहाल दोनों के पास कंपनी में कुल 40.31% हिस्सेदारी है. नोएडा स्थित इस एजुटेक कंपनी ने मार्च 2025 में गोपनीय मार्ग (Confidential Pre-filing Route) से IPO के लिए आवेदन किया था, जिसे जुलाई में सेबी की मंजूरी मिल गई थी. यह प्रक्रिया फिजिक्सवाला को अपने वित्तीय और ऑपरेशनल विवरणों को अंतिम चरण तक सार्वजनिक न करने की सुविधा देती है, जो स्टार्टअप्स के लिए लाभदायक मानी जाती है.

पैसा कहां खर्च करेगी कंपनी

कंपनी ने बताया है कि नए शेयरों से जुटाई गई पूंजी का उपयोग विस्तार योजनाओं पर किया जाएगा.

1. लगभग 460.5 करोड़ रुपये नए ऑफलाइन और हाइब्रिड टीचिंग सेंटर्स की स्थापना में लगाए जाएंगे.
2. 548.3 करोड़ रुपये मौजूदा केंद्रों की लीज रेंट और अन्य खर्चों पर खर्च होंगे.
3. इसके अलावा, 47.2 करोड़ रुपये फिजिक्सवाला की सहायक कंपनी जाइलम लर्निंग (Xylem Learning) में निवेश किए जाएंगे.

तेजी से बढ़ रहा फिजिक्सवाला का कारोबार

वेस्टब्रिज कैपिटल, हॉर्नबिल और जीएसवी वेंचर्स समर्थित फिजिक्सवाला ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है.
कंपनी का घाटा घटकर 243 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 1,131 करोड़ रुपये था. वहीं, राजस्व बढ़कर 2,887 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 1,941 करोड़ रुपये था.

इन कंपनियों के हाथों में IPO का प्रबंधन

फिजिक्सवाला ने अपने IPO के प्रबंधन की जिम्मेदारी बड़े निवेश बैंकों को सौंपी है. इसमें कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेपी मॉर्गन इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल प्रमुख रूप से शामिल हैं.

फिजिक्सवाला की यात्रा: YouTube से यूनिकॉर्न तक

अलख पांडे द्वारा 2016 में शुरू किया गया फिजिक्सवाला आज भारत के सबसे तेजी से बढ़ते एडटेक ब्रांड्स में से एक है. YouTube चैनल से शुरुआत करने वाली यह कंपनी आज सैकड़ों ऑफलाइन सेंटर, हजारों शिक्षकों और लाखों छात्रों से जुड़ी है. अब IPO के जरिए कंपनी का लक्ष्य है कि अपनी पहुंच भारत के हर छोटे शहर तक बढ़ाई जा सके.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

6 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

6 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

9 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

11 hours ago

बड़ी खबरें