✕

होम / बिजनेस / 4200 करोड़ रुपए के IPO लाने की तैयारी में Physics Wallah, SEBI के पास जमा किए पेपर

4200 करोड़ रुपए के IPO लाने की तैयारी में Physics Wallah, SEBI के पास जमा किए पेपर

कंपनी ने गुपचुप तरीके से मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा करा दिए हैं. पिछले साल सीरीज बी फंडिंग के बाद कंपनी की वैल्यूएशन $2.8 अरब आंकी गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख एडटेक यूनिकॉर्न PhysicsWallah (PW) ने 4,600 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक PhysicsWallah को WestBridge Capital, GSV Ventures, Lightspeed Venture Partners और Hornbill Capital जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. अगर लिस्टिंग की ये योजना साकार होती है, तो कंपनी भारत की पहली एडटेक फर्म बन सकती है जो घरेलू शेयर बाजार में कदम रखेगी.

कंपनियों के लिए नया ट्रेंड

एक सूत्र ने बताया कि PhysicsWallah के निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने SEBI को गोपनीय प्री-फाइलिंग के तहत दस्तावेज सौंपे हैं. यह प्रक्रिया हाल के सालों में कई सेक्टरों में कंपनियों के जरिए अपनाई जा रही है. PhysicsWallah ऐसा करने वाली सातवीं भारतीय कंपनी बन गई है, इससे पहले Tata Play, Oyo, Swiggy, Vishal Mega Mart, Credila Financial Services और Indira IVF इस प्रक्रिया का इस्तेमाल कर चुके हैं.

गोपनीय प्री-फाइलिंग क्यों चुन रही हैं कंपनियां?

SEBI ने नवंबर 2022 में गोपनीय प्री-फाइलिंग प्रक्रिया को पेश किया, जिससे कंपनियों को अपनी संवेदनशील व्यावसायिक जानकारी या फाइनेंशियल डिटेल्स सार्वजनिक करने से पहले सुरक्षित रखने का अवसर मिलता है. इसके विपरीत, पारंपरिक डीआरएचपी (Draft Red Herring Prospectus) दाखिल होते ही सार्वजनिक हो जाता है. सूत्रों के अनुसार, PhysicsWallah का आईपीओ ताजा इक्विटी शेयरों की पेशकश (Fresh Issue) और बिक्री पेशकश (OFS) का मिक्सचर होगा, जिसमें मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेच सकते हैं.

PhysicsWallah का अब तक का सफर

नोएडा की कंपनी फिजिक्सवाला के को-फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी हैं, कंपनी के 55 लाख से ज्यादा पेड स्टूडेंट्स हैं. उनके YouTube चैनल पर 4.6 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, कंपनी में 14,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं. फिजिक्सवाला के ऑफलाइन सेंटर 105 शहरों में हैं, जिनमें 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 160% की तेजी के साथ 1,940 करोड़ रुपये पहुंच गया था जो 2023 में 744 करोड़ रुपये था. हालांकि इस दौरान कंपनी का घाटा भी 84 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,131 करोड़ रुपये पहुंच गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago