✕

होम / बिजनेस / गोल्ड लोन का पैसा नहीं चुका रहे हैं लोग, वित्त मंत्री की इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गोल्ड लोन का पैसा नहीं चुका रहे हैं लोग, वित्त मंत्री की इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश रिपोर्ट ये यह स्पष्ट है कि गोल्ड लोन के बढ़ते NPA से बैंकों और एनबीएफसी के साथ आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में सोने के लोन का नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) लगातार बढ़ता जा रहा है, जो आम आदमी के लिए गंभीर समस्या बन चुका है. हाल ही में, नॉन-बैंकिंग गोल्ड लोन लेंडर्स द्वारा सोने की नीलामी में तेजी से वृद्धि को लेकर डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि ने संसद में सवाल उठाए थे. उनके सवालों का जवाब देते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोल्ड लोन से संबंधित कई चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए, जिनसे यह स्पष्ट हो गया कि इस क्षेत्र में संकट गहरा हो रहा है. 

एनपीए में इजाफा

वित्त मंत्री ने बताया कि मार्च 2024 से जून 2024 तक शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों और अपर और मिड लेवल एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां) में गोल्ड लोन से संबंधित ग्रॉस एनपीए में 18.14 फीसदी की वृद्धि हुई है. खास तौर पर, एससीबी (Scheduled Commercial Banks) में गोल्ड लोन एनपीए में 21.03 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 30 जून 2024 तक, एससीबी में गोल्ड लोन से संबंधित जीएनपीए रेश्यो 0.22 फीसदी था, जबकि अपर और मिड लेवल एनबीएफसी में यह रेश्यो 2.58 फीसदी था. यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि सोने के बदले लोन लेने वाले अधिकांश लोग इसे चुका नहीं पा रहे हैं, जिससे बैंकों और एनबीएफसी पर दबाव बढ़ रहा है.

नीलामी प्रक्रिया

वित्त मंत्री ने कहा कि सोने की नीलामी के लिए एक पारदर्शी और स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई है. नीलामी से पहले मूल्यांकन किया जाता है, और यह प्रक्रिया रेंडम रेट पर नहीं की जाती है. नीलामी के लिए एक बेंचमार्क रेट तय किया जाता है, जिसे एनबीएफसी द्वारा निर्धारित किया जाता है. वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों में सोने की दरें 80 फीसदी से कम नहीं रही हैं.

गोल्ड रेट का निर्धारण

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सोने की दर एनबीएफसी द्वारा तय नहीं की जाती. इसका निर्धारण बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन द्वारा किया जाता है, जो हर दिन सोने का रेट जारी करता है. उन्होंने कहा कि इस दर से नीचे नीलामी का मूल्य निर्धारित नहीं किया जा सकता. इसके अलावा, नीलामी की प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य है, और अगर इन प्रक्रियाओं का उल्लंघन होता है, तो सरकार उचित कार्रवाई करेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

11 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

11 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

11 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

11 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

15 hours ago