✕

होम / बिजनेस / Paytm का गोल्डन तोहफा: हर ट्रांजैक्शन पर मिलेगा डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड, ट्रैवल ऐप में आया AI असिस्टेंट

Paytm का गोल्डन तोहफा: हर ट्रांजैक्शन पर मिलेगा डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड, ट्रैवल ऐप में आया AI असिस्टेंट

AI और डिजिटल गोल्ड के इस कॉम्बिनेशन से Paytm ने फिनटेक सेक्टर में एक बार फिर नई मिसाल कायम की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया रिवॉर्ड प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत अब हर ट्रांजैक्शन पर यूजर्स को डिजिटल गोल्ड कमाने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी ने अपने ट्रैवल प्लेटफॉर्म का नया AI असिस्टेंट वाला वर्जन भी पेश किया है, जो यात्रा की पूरी योजना को और आसान बनाएगा. यह जानकारी पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर ने अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर की है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

हर पेमेंट पर गोल्ड रिवॉर्ड का मौका

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने जानकारी दी है कि अब ऐप से की गई हर P2P (पर्सन टू पर्सन) और UPI पेमेंट पर यूजर्स को गोल्ड पॉइंट्स मिलेंगे. इन पॉइंट्स को बाद में डिजिटल गोल्ड में बदला जा सकेगा. उन्होंने कहा कि “अब Paytm पर हर पेमेंट गोल्ड कमाने का एक तरीका बन गया है. इस स्तर का रिवॉर्ड कोई और ऐप नहीं दे रहा, और इसमें गोल्ड कमाने की कोई लिमिट नहीं है.”

कैसे मिलेगा डिजिटल गोल्ड

कंपनी के मुताबिक हर ₹100 खर्च करने पर यूजर को एक गोल्ड पॉइंट मिलेगा. अगर पेमेंट RuPay कार्ड से की जाती है तो पॉइंट्स डबल मिलेंगे. जब यूजर के पॉइंट्स की वैल्यू ₹15 तक पहुंच जाएगी, तब वे उन्हें डिजिटल गोल्ड में बदल सकेंगे. 100 गोल्ड कॉइन को 1 रुपये के डिजिटल गोल्ड के रूप में रिडीम किया जा सकता है. यह सिस्टम ग्राहकों को अधिक ट्रांजैक्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

ट्रैवल ऐप में AI असिस्टेंट का जादू

Paytm ने अपने ट्रैवल प्लेटफॉर्म का नया संस्करण भी लॉन्च किया है. अब इसमें एक AI असिस्टेंट जोड़ा गया है, जो यूजर्स को बातचीत के माध्यम से फ्लाइट, ट्रेन, बस या मेट्रो टिकट बुक करने और यात्रा की योजना बनाने में मदद करेगा.

यूजर्स अब सिर्फ बात करके डेस्टिनेशन सर्च, ट्रैवल आइडिया, और बुकिंग कर सकेंगे. कंपनी ने बताया कि यह फीचर बीटा वर्जन में उपलब्ध है और यूजर्स को स्मार्ट और स्मूद ट्रैवल एक्सपीरियंस देने का वादा करता है.

फिनटेक में इनोवेशन की नई छलांग

Paytm का यह कदम डिजिटल पेमेंट को निवेश और रिवॉर्ड से जोड़ने की दिशा में एक अहम बदलाव है. कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को ऐसा अनुभव देना है जहां हर ट्रांजैक्शन न सिर्फ पेमेंट बल्कि स्मार्ट वेल्थ क्रिएशन का भी जरिया बने.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

2 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

5 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

7 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

10 hours ago

बड़ी खबरें