✕

होम / बिजनेस / Paytm ने किया फॉरेन इन्वेस्टमेंट गाइडलाइंस का उल्लंघन, ED ने थमाया ₹611 करोड़ का नोटिस

Paytm ने किया फॉरेन इन्वेस्टमेंट गाइडलाइंस का उल्लंघन, ED ने थमाया ₹611 करोड़ का नोटिस

Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communication Ltd को ED ने नोटिस भेजा है. मामला 611 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा हुआ है. कई अन्य कंपनियां भी घेरे में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने One97 Communication Ltd (Paytm की पैरेंट कंपनी) और इसके मैनेजिंग डायरेक्टर समेत अन्य संबंधित कंपनियों को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA), 1999 के उल्लंघन के मामले में शोकॉज नोटिस (SCN) जारी किया है. इस मामले में कुल 611 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है. बता दें कि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा, इसके चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं.

RBI को नहीं दी जरूरी सूचना

ED ने बयान में कहा कि जांच में पाया गया कि वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने सिंगापुर में विदेशी निवेश किया और ओवरसीज स्टेपडाउन सब्सिडियरी के गठन के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को जरूरी सूचना नहीं दी. इसलिए ED ने FEMA के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए वन 97 कम्युनिकेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर, लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी पेटीएम की अन्य सब्सिडियरी कंपनियों को लगभग 611 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

बयान में आरोप लगाया गया कि वन 97 कम्युनिकेशंस ने RBI की ओर से तय प्रॉपर प्राइसिंग गाइडलाइंस का पालन किए बिना विदेशी निवेशकों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) भी हासिल किया था. ED ने कहा कि वन 97 कम्युनिकेशंस की भारत में सब्सिडियरी लिटिल इंटरनेट को विदेशों से FDI मिला. लेकिन इसके लिए RBI की प्राइसिंग गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया. दूसरी सब्सिडियरी नियरबाय इंडिया ने RBI की समयसीमा के अंदर कंपनी को हासिल हुए FDI के बारे में जानकारी नहीं दी.

नोटिस पर Paytm का क्या है कहना?

अपनी सफाई में पेटीएम ने कहा है कि कुछ कथित उल्लंघन उस अवधि से जुड़े हैं, जब ये दोनों कंपनियां पेटीएम की सहायक कंपनियां नहीं थीं. पेटीएम के अनुसार, कथित उल्लंघन में वन 97 कम्युनिकेशंस के 245 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन, लिटिल इंटरनेट के लगभग 345 करोड़ रुपये और नियरबाय इंडिया के लगभग 21 करोड़ रुपये के लेनदेन को सूचीबद्ध किया गया है. कंपनी का कहना है कि लागू कानूनों और रेगुलेटरी प्रोसेस के अनुसार मामले को हल करने के लिए, कंपनी आवश्यक कानूनी सलाह ले रही है और उचित उपायों का मूल्यांकन कर रही है.

यह भी कहा कि वह अपनी सभी बिजनेस प्रेक्टिसेज में पारदर्शिता, गवर्नेस और अनुपालन के सिद्धांतों को कायम रखती है. इस मसले को लागू कानूनों के अनुसार हल करने पर फोकस किया जा रहा है. पेटीएम ने कहा कि नोटिस का उपभोक्ताओं और मर्चेंट को दी जाने वाली उसकी सर्विसेज पर कोई प्रभाव नहीं है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

20 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

23 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

23 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

20 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

14 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

16 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago