होम / बिजनेस / इस कंपनी के शेयर में जबर्दस्त उछाल, मार्च 2023 तक निवेशकों को कर सकता है मालामाल!

इस कंपनी के शेयर में जबर्दस्त उछाल, मार्च 2023 तक निवेशकों को कर सकता है मालामाल!

मई में रिकॉर्ड निचले स्तर से तुलना करें तो Paytm के शेयर्स में 32% से अधिक की वृद्धि हुई है. पिछले तीन ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी के शेयर्स में करीब 6 फीसदी की उछाल आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Paytm के शेयर गिरावट के बाद फिर से ऊंचाई की रफ्तार पकड़ने लगे हैं. मंगलवार (4 अक्टूबर, 2022) को जब बाजार बंद हुआ तो Paytm के प्रति शेयर का भाव 674.75 रुपये था. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को इसके शेयर्स में 2.14 फीसदी यानी 14.15 रुपये का उछाल देखने को मिला. अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंकर जेपी मॉर्गन को आने वाले समय में Paytm से काफी उम्मीदें हैं.

1,000 रुपये तक पहुंच सकता है Paytm का शेयर
मॉर्गन को यह उम्मीद है कि मार्च, 2023 के आखिरी तक Paytm 1000 रुपये प्रति शेयर के आंकड़े को फिर से छू लेगा. कंपनी के वित्तीय सेवा कारोबार में तेजी आई है, जिसका असर इसके शेयर्स पर देखने को मिल रहा है. दूसरी तिमाही की कमाई घाटे में कमी का असर भी कंपनी के शेयर्स पर देखने को मिल रहा है. अभी कंपनी का मार्केट कैप लगभग 43,785.42 करोड़ रुपये है.

32 प्रतिशत की उछाल
मई में रिकॉर्ड निचले स्तर से तुलना करें तो Paytm के शेयर्स में 32% से अधिक की वृद्धि हुई है. पिछले तीन ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी के शेयर्स में करीब 6 फीसदी की उछाल आई है. गौरतलब है कि 12 मई, 2022 को Paytm के शेयर्स ने 52 सप्ताह के सबसे निचले स्तर को छुआ था. उस दिन इसके प्रति शेयर के भाव 511 रुपये पर पहुंच गए थे. हालांकि, लिस्टिंग डे से कंपेयर करें तो कंपनी के शेयर्स अभी भी नीचे हैं. 

निवेश करना चाहिए या नहीं?
Paytm 18 नवंबर, 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था और 25 नवंबर, 2021 को ही 52 सप्ताह के सबसे उच्च स्तर 1,875 को छू लिया था, लेकिन उसके बाद इसके शेयरों में गिरावट आने लगी. जेपी मॉर्गन के एनालिसिस पर गौर करें तो आने वाले समय में कंपनी फाइनेंशियली ग्रोथ करेगी. कंपनी पर बड़े निवेशकों का विश्वास भी बढ़ा है, जिसका फायदा आने वाले समय में दिखेगा और मार्च, 2023 तक इसके प्रति शेयर का भाव 1000 रुपये तक पहुंच जाएगा.

दशहरा से पहले शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल
गौरतलब है कि दशहरा (5 अक्टूबर) के कारण बुधवार को शेयर बाजार बंद है. इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला और बीएसई सेंसेक्स 1276.66 अंक यानी 2.25 फीसदी की तेजी के साथ 58,065.47 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 386.95 अंक यानी 2.29 फीसदी की तेजी के साथ 17,274.30 अंक पर बंद हुआ था.

VIDEO : आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

45 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

56 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 hour ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago