होम / बिजनेस / Paytm: परेशानी न हुई चेरापूंजी की बारिश हो गई, खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही 

Paytm: परेशानी न हुई चेरापूंजी की बारिश हो गई, खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही 

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से पेटीएम को लेकर लगातार नकारात्मक खबरें सामने आ रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) की परेशानियां भी चेरापूंजी की बारिश जैसी हो गई हैं, खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं. हर रोज कंपनी के लिए कोई न कोई बुरी खबर सामने आ ही जाती है. अब सरकार ने भी उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (FUI) ने पेमेंट्स बैंक के खिलाफ एक्‍शन लिया है. मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों के उल्लंघन को लेकर FIU ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर 5.49 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. दरअसल, एफआईयू को कुछ इकाइयों और उनके कारोबार से जुड़ी कंपनियों के संबंध में अवैध गतिविधियों के बारे में जांच एजेंसियों से जानकारी मिली थी. जिसके बाद उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की और अब जुर्माना लगाया है. 

नोटिस के बाद कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स में वित्त मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि दस्तावेजों की जांच करने के बाद वित्तीय खुफिया इकाई ने Paytm Payments Bank को PMLA के नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था. बैंक के लिखित और मौखिक जवाब मिलने के बाद FIU ने उपलब्ध रिकॉर्ड्स के आधार पर पाया कि पेटीएम पर लगाए गए आरोप सही हैं. इसके बाद 1 मार्च 2024 को उस पर 5 करोड़ 49 लाख रुपए का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया गया.

इधर से भी मिला झटका 
इससे पहले, जापान के दिग्गज सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन (SoftBank) द्वारा Paytm में अपनी हिस्सेदारी घटाने की खबर सामने आई थी. सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन ने Paytm में 2.17 प्रतिशत हिस्सेदारी कम कर दी है. इससे पहले, जनवरी में भी सॉफ्टबैंक ने पेटीएम में हिस्सेदारी घटाई थी. सितंबर 2022 तक सॉफ्टबैंक समूह की पेटीएम में 17.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. अब यह 5 प्रतिशत से भी कम होकर केवल 2.83% रह गई है. इससे अंदाजा हो जाता है कि जापान का यह दिग्गज समूह संकट में फंसी Paytm से पूरी तरह बाहर निकलना चाहता है.

ऐसा रहा Stocks का हाल
वैसे, सॉफ्टबैंक समूह दूसरे भारतीय स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न में भी हिस्सेदारी घटा रहा है. हाल के महीनों में उसने जोमैटो, डेल्हीवरी जैसी बड़ी कंपनियां में हिस्सेदारी कम की है. वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर की बात करें, तो गुरुवार को कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट में फंस गए. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ गिरावट थोड़ी कम हुई. वहीं, Paytm के शेयरों की बात करें, तो कल का दिन उसके लिए अच्छा रहा. शुक्रवार को One 97 Communications के शेयर 5% की बढ़त के साथ 423.45 रुपए पर बंद हुए थे. बता दें कि सबसे ज्यादा बारिश के लिए चेरापूंजी का नाम लिया जाता है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में यहां की स्थिति बदली है. एक रिपोर्ट बताती है कि अब मेघालय के मासिनराम में सबसे ज्यादा बारिश होती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

30 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

30 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.