✕

होम / बिजनेस / पटेल इंजीनियरिंग को मिला ₹711 करोड़ का ऑर्डर, इस राज्य में तैयार होगा मेगा हाइड्रो प्रोजेक्ट

पटेल इंजीनियरिंग को मिला ₹711 करोड़ का ऑर्डर, इस राज्य में तैयार होगा मेगा हाइड्रो प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट के जरिए पूर्वोत्तर भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में पटेल इंजीनियरिंग की मौजूदगी और मजबूत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (PEL) को नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) से अरुणाचल प्रदेश में 240 मेगावाट की HEO हाइड्रोपावर परियोजना का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) ठेका मिला है. इस परियोजना की कुल लागत 711.29 करोड़ रुपये का है. आइए इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

यहां तैयार होगा प्रोजेक्ट

यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के शी योमी जिले में स्थित है और इसे 44 महीनों में पूरा किया जाएगा. इस दौरान सिविल निर्माण, बुनियादी ढांचे का विकास और हाइड्रो-मेकैनिकल कार्य पूरे किए जाएंगे. परियोजना के अंत में सभी यूनिट्स का कमीशनिंग और प्रदर्शन परीक्षण भी किया जाएगा.

PEL के लिए रणनीतिक बढ़त

पटेल इंजीनियरिंग इस प्रोजेक्ट में L1 बिडर के रूप में उभरी थी. कंपनी ने इस ठेके को अपनी हाइड्रोपावर परियोजनाओं के पोर्टफोलियो में एक रणनीतिक जोड़ बताया है. खास तौर पर पूर्वोत्तर भारत में इसकी उपस्थिति और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य के तहत यह एक अहम कदम माना जा रहा है.

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता शिर्वाईकर ने कहा, “हम NEEPCO से HEO हाइड्रोपावर परियोजना प्राप्त कर गर्व महसूस कर रहे हैं. यह ऑर्डर भारत के पावर सेक्टर के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण में हमें एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित करता है.”

पूर्वोत्तर भारत: देश की ऊर्जा भविष्य की कुंजी

शिर्वाईकर ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में विशाल और अब तक अप्रयुक्त हाइड्रोपावर क्षमता मौजूद है, जो भारत के नवीकरणीय ऊर्जा परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. उन्होंने कहा, “HEO प्रोजेक्ट के साथ हम जटिल हाइड्रोपावर कार्यों के दशकों के अनुभव और पर्यावरणीय संरक्षण व सामुदायिक भागीदारी की प्रतिबद्धता को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं.”

ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ी

HEO हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट न केवल क्षेत्र की ऊर्जा आपूर्ति को मज़बूती देगा, बल्कि यह भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को भी आगे बढ़ाएगा. पटेल इंजीनियरिंग की भागीदारी यह दर्शाती है कि अब निजी क्षेत्र भी देश के दूरस्थ और रणनीतिक क्षेत्रों में हरित ऊर्जा अवसंरचना के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

50 minutes ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

7 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

50 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

5 hours ago