✕

होम / बिजनेस / इंश्योरेंस मार्केट में पतंजलि की एंट्री, अदार पूनावाला की कंपनी को खरीद रहें बाबा रामदेव!

इंश्योरेंस मार्केट में पतंजलि की एंट्री, अदार पूनावाला की कंपनी को खरीद रहें बाबा रामदेव!

पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS Group) अदार पूनावाला की कंपनी सनोती प्रॉपर्टीज एलएलपी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

योग गुरु बाबा रामदेव अब इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री करने जा रहे हैं. उनकी अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद और रजनीगंधा ब्रांड का स्वामित्व रखने वाला धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS Group) सनोती प्रॉपर्टीज एलएलपी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेंगे. बीमा कंपनी का यह अधिग्रहण 4,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया जाएगा. कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को इस अधिग्रहण सौदे की जानकारी दी. मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का स्वामित्व अदार पूनावाला और राइजिंग सन होल्डिंग्स के पास है.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी के बयान के मुताबिक, सनोती प्रॉपर्टीज ने पतंजलि आयुर्वेद और डीएस ग्रुप के साथ शेयर खरीद समझौते के अनुरूप सेलिका डेवलपर्स और जगुआर एडवाइजरी सर्विसेज के साथ अपनी बीमा अनुषंगी इकाई मैग्मा जनरल इंश्योरेंस (पूर्व में मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी) की बिक्री को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने कहा कि यह सौदा नियामकीय अनुमोदन के अधीन 4,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर हुआ है.

पतंजलि आयुर्वेद के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह सेक्टर रोमांचक नियामक सुधारों से गुजर रहा है जिसमें 100 प्रतिशत FDI खुल रहा है. भारत में सामान्य बीमा विकसित देशों की तुलना में काफी कम है और IRDAI का 2047 तक सभी के लिए बीमा का विजन इस अंतर को पाटने में काफी मदद कर सकता है. मैग्मा जनरल इंश्योरेंस को पतंजलि आयुर्वेद के विशाल नेटवर्क का फायदा मिलेगा. कंपनी के उत्पाद 2,00,000 काउंटरों, रिलायंस रिटेल, हाइपर सिटी, स्टार बाजार सहित राष्ट्रीय स्तर की श्रृंखलाओं और 250 पतंजलि मेगा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

क्या करती है कंपनी?

मैग्मा जनरल इंश्योरेंस विभिन्न श्रेणियों में 70 से अधिक उत्पादों के साथ, सामान्य बीमा क्षेत्र में सभी प्रमुख जोखिमों को सुरक्षित करने के लिए बीमा मुहैया कराती है. कंपनी रिटेल कस्टमर के लिए वीकल, हेल्थ, व्यक्तिगत दुर्घटना और हाउस इंश्योरेंस शामिल है. साथ ही कंपनी के कॉर्पोरेट प्रोडक्ट्स में फायर, इंजीनियरिंग और समुद्री बीमा शामिल हैं. पूनावाला के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि सनोती प्रॉपर्टीज में उनकी 90% हिस्सेदारी है. माना जा रहा है कि पूनावाला इंश्योरेंस सेक्टर में अपनी रणनीति बदल रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago