✕

होम / बिजनेस / Patanjali Foods का मार्च तिमाही में 76% बढ़ा मुनाफा, निवेशकों को दिया डिविडेंड का तोहफा

Patanjali Foods का मार्च तिमाही में 76% बढ़ा मुनाफा, निवेशकों को दिया डिविडेंड का तोहफा

पतंजलि फूड्स ने सिर्फ चौथी तिमाही के आंकड़े जारी नहीं किए हैं, बल्कि पूरे वित्त वर्ष का डाटा भी सामने रखा है. जिसमें इजाफा देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 76 फीसदी चढ़ा है. साथ ही रेवेन्यू और कामकाजी मुनाफे के मोर्चे में भी जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है. मजबूत नतीजों के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों को 100 फीसदी फाइनल  डिविडेंड की सौगात भी दी है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान पतंजलि फूड्स का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ है.

FY25 में दिया 400% अंतरिम डिविडेंड

पतंजलि फूड्स की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने दो रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है. सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद रिकॉर्ड डेट की घोषणा की जाएगी. कंपनी वित्त वर्ष 2025 में 400 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. 31 मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 76.3 फीसदी बढ़कर 358.5 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 206.3 करोड़ रुपए था.

17.8% उछला रेवेन्यू, 37.1% चढ़ा कामकाजी मुनाफा

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक पतंजलि फूड्स के रेवेन्यू में 17.8% उछाल दर्ज किया है. ये सालाना आधार पर 8,227.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 9692.2 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, कामकाजी मुनाफे में 37.1% का उछाल दर्ज किया है. ये सालाना आधार पर ₹376.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 516.2 करोड़ रुपए हो गया है. चौथी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में भी सुधार आया है और ये  4.6% के मुकाबले 5.3% (YoY) हो गया है.

सालभर में दिया 30.85% रिटर्न

पतंजलि फूड्स का शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान 1.41% या 25.20 अंकों की तेजी के साथ 1811.35 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर शेयर 1.16% या 20.70 अंकों की तेजी के साथ 1,804 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 2,011 रुपए और 52 वीक लो 1,169.95 रुपए है. इस साल कंपनी का शेयर 0.31% तक टूट चुका है. पिछले छह महीने में शेयर में 2.73% गिरावट आई है. पिछले एक साल में 30.85% रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

10 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

8 hours ago