✕

होम / बिजनेस / क्यों खिले हैं बाबा रामदेव की इस कंपनी में निवेश करने वालों के चेहरे? आज है खास दिन

क्यों खिले हैं बाबा रामदेव की इस कंपनी में निवेश करने वालों के चेहरे? आज है खास दिन

हाल ही में पतंजलि फूड्स को पतंजलि आयुर्वेद (PAL) के होम और पर्सनल केयर बिजनेस को खरीदने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स में निवेश करने वालों के चेहरे खिले हुए हैं. वजह भी बेहद खास है. दरअसल, पतंजलि अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष  2024-25 के लिए प्रति शेयर आठ रुपए का डिविडेंड देने जा रही है. इसके लिए रेकॉर्ड डेट 4 नवंबर यानी आज की है. ऐसे में जिन शेयरधारकों के पास आज तक कंपनी के शेयर हैं, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा. पतंजलि फूड्स ने पिछले महीने बोर्ड मीटिंग के बाद प्रति शेयर आठ रुपए का डिविडेंड देने की घोषणा की थी, जो कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड है. पतंजलि फूड्स इस डिविडेंड का भुगतान 23 नवंबर को या उससे पहले कर देगी. 

अभी गुंजाइश है मौजूद
बाबा रामदेव की इस कंपनी का शेयर फिलहाल 1,810 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,992.20 रुपए है. यानी अभी इसमें काफी गुंजाइश मौजूद है. पतंजलि फूड्स के शेयर में पिछले एक साल में करीब 25 फीसदी का उछाल आया है. 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान यह उछाल के साथ बंद हुआ था. 65,586.23 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली इस कंपनी में 69.76% हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है. 

2022 में बदला था नाम 
पतंजलि फूड्स को पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता था. 2019 में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने दिवाला प्रक्रिया में इसे 4,350 करोड़ में खरीदा था. इसके बाद जून 2022 में इसका नाम बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड रख दिया गया. हाल ही में कंपनी को पतंजलि आयुर्वेद (PAL) के होम और पर्सनल केयर बिजनेस को खरीदने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी मिली है. 1100 करोड़ रुपए की इस डील से पतंजलि फूड्स की FMCG सेक्‍टर में स्‍थ‍ित‍ि और मजबूत होगी. पतंजलि फूड्स का कहना है कि इस अधिग्रहण से उसका FMCG  प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत होगा. इससे वह एक लीडिंग एफएमसीजी कंपनी बनने के अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ पाएगी. होम और पर्सनल केयर बिजनेस में डेंटल केयर, स्किन केयर, होम केयर और हेयर केयर से जुड़े उत्पाद शामिल हैं. पतंजलि के इन उत्पादों की अच्छी डिमांड है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

38 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

51 minutes ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

59 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

2 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

1 hour ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

38 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

51 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

2 hours ago