✕

होम / बिजनेस / IPO के लिए Park Hospital ने फाइल किए पेपर, इश्यू के जरिए कंपनी जुटायेगी ₹1,260 करोड़

IPO के लिए Park Hospital ने फाइल किए पेपर, इश्यू के जरिए कंपनी जुटायेगी ₹1,260 करोड़

निजी अस्पताल श्रृंखला संचालित करने वाली पार्क मेडी वर्ल्ड ने विस्तार और कर्ज में कमी के लिए IPO के जरिये 1,260 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट से संपर्क किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पार्क ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन करने वाली कंपनी पार्क मेडी वर्ल्ड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने IPO के जरिये 1,260 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं. इसके मुताबिक, इस IPO में 900 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक अजीत गुप्ता की तरफ से 300 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी.

प्री-IPO आवंटन की भी योजना 

कंपनी 192 करोड़ रुपये तक के प्री-IPO आवंटन पर भी विचार कर सकती है. यह आवंटन पूरा होने पर जुटाई गई राशि को नए शेयरों के साइज में से कम कर दिया जाएगा. पार्क मेडी वर्ल्ड ने IPO से मिलने वाली राशि में से 410 करोड़ रुपये का उपयोग लोन भुगतान और 110 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक नए अस्पताल के विकास पर होगा. इसके अलावा एक मौजूदा अस्पताल के विस्तार से संबंधित पूंजीगत व्यय करने की योजना बनाई है.

जुटाई राशि से चिकित्सा उपकरण खरीदेगी कंपनी 

IPO से एकत्रित होने वाली राशि में से कंपनी 77.19 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों की खरीद करेगी, जबकि बाकी रकम का उपयोग नए अधिग्रहण और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, पार्क मेडी वर्ल्ड उत्तर भारत की दूसरी बड़ी निजी अस्पताल चेन है. उसके 13 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल- नई दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, पालम विहार, सोनीपत और फरीदाबाद, राजस्थान के जयपुर, बहरोड़ और पंजाब के पटियाला, मोहाली में स्थित हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

5 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

20 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

22 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

4 hours ago