होम / बिजनेस / GST से मिले जख्मों पर नमक का काम करेंगे दाल-चावल के भाव, ये है बड़ा कारण

GST से मिले जख्मों पर नमक का काम करेंगे दाल-चावल के भाव, ये है बड़ा कारण

दाल-चावल के भाव में तेजी के आसार देखने को मिल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि धान और अरहर दाल का रकबा इस बार के खरीफ सीजन में काफी घट गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः 18 जुलाई से कई सारे पैक्ड खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगने से जहां आम आदमी ठीक से संभल भी नहीं पाया था, वहीं अब इस साल उसको दाल-चावल जैसी बेसिक जरूरत को पूरा करने में और जेब ढीली करनी पड़ सकती है. इससे आम गरीब लोगों को निवाला मिलने में परेशानी हो सकती है. 

दाल-चावल के भाव में तेजी के आसार

दाल-चावल के भाव में तेजी के आसार देखने को मिल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि धान और अरहर दाल का रकबा इस बार के खरीफ सीजन में काफी घट गया है. सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक  15 जुलाई तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस बार पूरे देश में धान के रकबे में 17.4 फीसदी और अरहर दाल के रकबे में 26 फीसदी की कमी आई है. वहीं यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल में धान के रकबे में पिछले साल के मुकाबले 31 फीसदी की कमी देखने को मिली है. 

कीमतों में आई तेजी

अरहर दाल की कीमतों में फिलहाल 6.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. अरहर के अलावा अन्य दालों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. मूंग, उड़द, चना, लोबिया आदि की कीमत भी तेजी ले चुकी है. धान की बात करें तो इसकी कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन रकबा घटने से इसकी कीमतों में भी तेजी आ सकती है. यूपी और बिहार में सूखे की स्थिति है और बारिश न के बराबर होने की वजह से इस बार धान की पैदावार काफी कम होने की संभावना है. 

बीते साल भी कम हुआ था उत्पादन

बीते साल भी धान का उत्पादन कम हुआ था, हालांकि कीमतों में इतना फर्क नहीं आया था. वहीं दूसरी तरफ सरकारी खरीद भी काफी कम हुई थी. सरकार ने कुल 44 लाख टन चावल खरीदा था. वहीं 2020-21 में 66 लाख टन और 2019-20 में सरकार ने 80 लाख टन चावल खरीदा था. पूरे देश में चावल की मांग गेहूं के मुकाबले सबसे ज्यादा रहती है, क्योंकि यह अन्न उत्तर भारत को अगर छोड़ दें तो बाकी देश में इसको खाने का ही सबसे ज्यादा चलन है. 

VIDEO: सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और डीए में होगा इतना इजाफा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

29 minutes ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

2 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

2 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

2 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

2 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

5 hours ago