✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते पैसा बनाने का मौका! 3 आईपीओ होंगे लॉन्च, 8 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते पैसा बनाने का मौका! 3 आईपीओ होंगे लॉन्च, 8 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते 3 नए आईपीओ शेयर मार्केट में एंट्री करने जा रहे हैं. इनमें एक आईपीओ मेन बोर्ड से है, वहीं दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IPO के जरिए अगर आप शेयर बाजार से जुड़ना चाहते हैं तो आने वाला सप्ताह आपके लिए खास होगा. इस हफ्ते 3 नए आईपीओ खुलेंगे और 8 आईपीओ की लिस्टिंग होगी. जो तीन नए आईपीओ खुल रहे हैं, इनमें से एक मेन बोर्ड से है और बाकी के दो SME सेगमेंट से हैं. यह साल का आखिरी महीना है. यही वजह है कि निवेशक भी सोच समझकर बाजार में निवेश कर रहे हैं. बीते कुछ हफ्तों की गिरावाट के बाद अब भारतीय शेयर बाजार में सुधार के आसार दिख रहे हैं. चलिए, अब आपको बताते हैं कि अगले हफ्ते कौन से 3 नए आईपीओ खुल रहे हैं और किन 8 नई कंपनियों की लिस्टिंग होगी.

कौन से नए IPO खुल रहे हैं?

Property Share Investment Trust IPO: यह मेन बोर्ड का आईपीओ है, जिसका कुल इश्यू साइज 352.91 करोड़ रुपये है. कंपनी इस इश्यू के तहत पूरी तरह फ्रेश शेयर जारी करेगी और कोई भी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत नहीं आएंगे. यह आईपीओ 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, और इसकी संभावित लिस्टिंग 9 दिसंबर को हो सकती है. इसका प्राइस बैंड 10 लाख रुपये से 10.50 लाख रुपये प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है. लॉट साइज की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है.

Nisus Finance Services IPO: यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है, जिसका इश्यू साइज 114.24 करोड़ रुपये है. इस इश्यू के तहत कंपनी 101.62 करोड़ रुपये के 56.46 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी और 12.61 करोड़ रुपये के 7.01 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से जारी होंगे. यह आईपीओ 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक खुला रहेगा और इसकी संभावित लिस्टिंग 11 दिसंबर को होगी. इसका प्राइस बैंड 170 से 180 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. एक लॉट में 800 शेयर होंगे, जिसके लिए निवेशकों को न्यूनतम 1.44 लाख रुपये निवेश करने होंगे.

Emerald Tyre Manufacturers IPO: यह भी एसएमई बोर्ड का आईपीओ है, जिसका इश्यू साइज 49.26 करोड़ रुपये है. कंपनी 47.37 करोड़ रुपये के 49.86 लाख फ्रेश शेयर और 1.89 करोड़ रुपये के 1.99 लाख शेयर ओएफएस के तहत जारी करेगी. यह आईपीओ 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक खुला रहेगा और इसकी संभावित लिस्टिंग 12 दिसंबर को होगी. इसका प्राइस बैंड 90 से 95 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. एक लॉट में 1200 शेयर होंगे, जिसके लिए न्यूनतम 1.14 लाख रुपये का निवेश आवश्यक होगा.

इन कंपनियों की होने जा रही लिस्टिंग 

नए सप्ताह में 2 दिसंबर को Rajesh Power Services के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे. 3 दिसंबर को NSE SME पर C2C Advanced Systems और Rajputana Biodiesel की लिस्टिंग होगी. 4 दिसंबर को NSE SME पर Abha Power and Steel और Apex Ecotech के शेयर लिस्ट होंगे. 5 दिसंबर को NSE SME पर Agarwal Toughened Glass India की लिस्टिंग होगी. 6 दिसंबर को BSE, NSE पर Suraksha Diagnostic और NSE SME पर Ganesh Infraworld के शेयर लिस्ट होने वाले हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 days ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

2 days ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

2 days ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 days ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 days ago


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

4 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

5 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

5 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

5 hours ago