होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Sam Altman को लेकर बदल गया OpenAI का मन? अब वापसी के लिए मिन्नतें! 

ऐसा क्या हुआ कि Sam Altman को लेकर बदल गया OpenAI का मन? अब वापसी के लिए मिन्नतें! 

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI से सैम ऑल्टमैन की विदाई के बाद अब इस मामले में एक ट्विस्ट आने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

OpenAI और सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में हैं. सैम ने जिस OpenAI को खड़ा किया उसी के बोर्ड सदस्यों ने उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि, इसके बाद बहुत कुछ ऐसा हुआ कि सैम को निकालने वाले अब उन्हें वापसी के लिए मना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया गया है कि ओपनएआई के सीईओ एम्मेट शीयर और बोर्ड मेंबर एडम डी'एंजेलो सैम ऑल्टमैन से बातचीत कर रहे हैं, ताकि उन्हें कंपनी में वापस लाया जा सके. बता दें कि OpenAI ही वो कंपनी है जिसने दुनियाभर में धूम मचाने वाले ChatGPT को बनाया है.  

बतौर सीईओ ही होगी वापसी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सैम ऑल्टमैन को वापस लाने के लिए निजी स्तर पर बातचीत चल रही है. इस बातचीत में ओपनएआई के कुछ निवेशक भी शामिल हैं, जो ऑल्टमैन की बहाली पर जोर दे रहे हैं. ऑल्टमैन की कंपनी में वापसी CEO के तौर पर ही होगी. हालांकि, चर्चा यह भी है कि ऑल्टमैन को OpenAI में ट्रांजीश्नल बोर्ड का डायरेक्टर बनाया जा सकता है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि पहले बोर्ड सदस्य सैम की वापसी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब उनका मिजाज नरम पड़ गया है. ऑल्टमैन की बहाली के चाहने वाले ओपनएआई शेयरधारकों में थ्राइव कैपिटल, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और खोसला वेंचर्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें -कौन हैं वो 'अपने', जिन्होंने Sam Altman को उनकी ही कंपनी से कर दिया बाहर?

इस वजह से बदला मन
दरअसल, सैम ऑल्टमैन को इस तरह कंपनी से निकाले जाने से बड़े पैमाने पर कर्मचारी नाराज हैं. हाल ही में खबर आई थी कि कम से कम 500 कर्मचारियों ने इस्तीफे की धमकी दी है. उन्होंने निदेशक मंडल को लिखे अपने पत्र में कहा है कि सैम ऑल्‍टमैन और ग्रेग बॉकमैन को वापस कंपनी में लाया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो वो सभी इस्‍तीफा दे देंगे. कर्मचारियों ये भी कहा कि सैम को हटाने से ओपनएआई जिस मिशन में जुटी हुई है वो कमजोर भी हो सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी में इस तरह की बगावत से बोर्ड सदस्य सहम गए हैं. वे जानते हैं कि यदि एक साथ 700 में से 500 कर्मचारी कंपनी छोड़ देते हैं, तो कामकाज ठप पड़ जाएगा. शायद यही वजह है कि उन्होंने सैम को लेकर अपने रुख में बदलाव करने का निर्णय लिया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.