होम / बिजनेस / मोस्ट वैल्यूएबल ब्रैंड्स की लिस्ट में शामिल हुई भारत की एक कंपनी; जानें कौन है वो 

मोस्ट वैल्यूएबल ब्रैंड्स की लिस्ट में शामिल हुई भारत की एक कंपनी; जानें कौन है वो 

दुनिया के 100 सबसे मूल्यवान ब्रैंड्स की लिस्ट जारी हो गई है, इस लिस्ट में Apple पहले नंबर पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ब्रैंड फाइनेंस ने दुनिया के 100 सबसे मूल्यवान ब्रैंड्स की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारत की केवल एक कंपनी को जगह मिली है. टॉप 100 मोस्ट वैल्यूएबल ब्रैंड्स की लिस्ट में एप्पल, अमेजन और गूगल का दबदबा बरकरार है. Apple 335.1 अरब डॉलर की ब्रैंड वैल्यू के साथ दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रैंड के रूप में रैंकिंग में टॉप पोजीशन पर है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ब्रैंड वैल्यू में 35% की वृद्धि हुई है. इसके बाद दूसरे नंबर पर Amazon है. 

Amazon ने लगाई छलांग  
Apple की बढ़ती ब्रैंड वैल्यू की एक प्रमुख वजह स्मार्टफोन बाजार पर उसकी पकड़ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 50% से अधिक ऑपरेटिंग स्मार्टफोन अब आईफोन हैं. ब्रैंड फाइनेंस की लिस्ट में एप्पल के बाद अमेजन का नंबर है, जिसकी ब्रैंड वैल्यू 37 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ 350.3 अरब डॉलर पहुंच गई है. इसके बाद लिस्ट में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और वॉलमार्ट हैं. गूगल की ब्रैंड वैल्यू 263.4 अरब डॉलर है. वहीं, माइक्रोसॉफ्ट की 135.4 अरब डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट की 84.2 अरब डॉलर है. 

77वें नंबर पर टाटा ग्रुप
लिस्ट में Samsung 107.3 अरब डॉलर के साथ छठवें स्थान पर है. इसके बाद Facebook (101.2 अरब डॉलर), ICBC (75.1 अरब डॉलर), 
Huawei (71.2 अरब डॉलर) और Verizon (69.6 अरब डॉलर) का नंबर है. टाटा ग्रुप एकमात्र भारतीय ब्रैंड है, जिसे इस लिस्ट में शामिल किया गया है. लिस्ट में Tata ग्रुप की पोजीशन 77 है. इस ब्रैंड ने 12.4 की ग्रोथ दर्ज की है. Tata दक्षिण एशियाई समूह का सबसे बड़ा ब्रैंड है, जिसकी वैल्यू 23.9 अरब डॉलर है.

सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रैंड
वहीं, TikTok सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रैंड के रूप में सामने आया है. इस सोशल मीडिया कंपनी ने साल-दर-साल अपने ब्रैंड मूल्य में 215% की वृद्धि दर्ज की है, जिसकी वजह से इसे लिस्ट में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रैंड के तौर पर शामिल किया गया है. 2019 और 2021 के बीच इस प्लेटफॉर्म ने अपने यूजरबेस को एक अलग ऊंचाई पर देखा है, जो केवल दो वर्षों में 291.4 मिलियन से बढ़कर 655.9 मिलियन हो गया है. रैंकिंग में शीर्ष 100 ब्रांडों में से 75 अमेरिका और चीन के हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

12 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago