होम / बिजनेस / टैक्स चोरी कर रहीं ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां! इस कंपनी को मिला 21000 करोड़ का नोटिस 

टैक्स चोरी कर रहीं ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां! इस कंपनी को मिला 21000 करोड़ का नोटिस 

ऑनलाइन गेमिंग का बाजार काफी बड़ा होता जा रहा है. भारत में भी ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या काफी ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑनलाइन गेमिंग का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में भी ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है. इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां मोटी कमाई कर रही हैं, लेकिन उसके हिसाब से टैक्स नहीं चुका रहीं. अब ऐसी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) ने टैक्स चोरी करने वाले कंपनियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बड़े पैमाने पर हो रही चोरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की है. अब ऐसी कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी है. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि DGGI की बेंगलुरु विंग ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को 21,000 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस भेजा है. 

इतने करोड़ की वसूली की उम्मीद
यह नोटिस 2017 से इस साल जून के बीच हुए ट्रांजेक्शन के लिए भेजा गया है. आरोप है कि कंपनी ने टैक्स चोरी के लिए टैक्स अधिकारियों को पुरानी तारीख की इनवॉइस उपलब्ध कराई थीं. वहीं, एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने डिमांड नोटिस पर रोक लगा दी है और मामला फिलहाल कोर्ट में है. DGGI ने कोर्ट को सूचित किया है कि वह देश की पूरी ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई कर रहा है. विभाग को ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों से टैक्स के रूप में लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए की वसूली की उम्मीद है.

काउंसिल की बैठक में होगा मंथन
अगले महीने GST काउंसिल की 48वीं बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स लगाने के मापदंडों पर विचार किया जाएगा. वहीं, गेम्सक्राफ्ट का कहना है कि उसने स्टैण्डर्ड इंडस्ट्री प्रैक्टिस के अनुसार अपनी जीएसटी और आयकर देनदारियों का निर्वहन किया है और उसे विश्वास है कि वह नोटिस का संतोषजनक जवाब देने में सक्षम होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

4 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

4 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

4 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

8 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

4 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

4 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

4 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.