होम / बिजनेस / प्रयागराज में ONGC लगाने जा रही 700 अरब रुपये की रिफाइनरी, पैदा होंगे हजारों रोजगार!

प्रयागराज में ONGC लगाने जा रही 700 अरब रुपये की रिफाइनरी, पैदा होंगे हजारों रोजगार!

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज आने वाले दिनों में एक बड़ा फ्यूल हब बनने जा रहा है. ओएनजीसी (ONGC) भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के साथ मिलकर यहां एक रिफाइनरी लगाने जा रही रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश में जल्द ही रोजगार की बहार आने वाली है. मथुरा के बाद अब प्रयागराज उत्तर प्रदेश का नया फ्यूल हब बनने वाला है. दरअसल, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) और भारत पेट्रोलियम (BPCL)  यहां नई रिफाइनरी लगाने की योजना बना रहे हैं. इस रिफाइनरी को बनाने पर करीब 8.3 बिलियन डॉलर ( लगभग 700 अरब रुपये) खर्च होने की संभावना है. तो चलिए जानते हैं क्या है इन दोनों कंपनियों की पूरी योजना?

इतनी होगी रिफाइनरी की कैपेसिटी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिफाइनरी की स्थापना के लिए ओएनजीसी ने बीपीसीएल से बातचीत भी शुरू कर दी है.  प्रस्तावित पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी में सालाना 90 लाख टन क्रूड ऑयल को रिफाइन करने की कैपेसिटी होगी. ओएनजीसी के लिए प्रयागराज में रिफाइनरी स्थापित करना आसान हो सकता है, क्योंकि बीपीसीएल के पास यहां पहले से लैंड पार्सल है. इतना ही नहीं कंपनी के लिए ये लोकेशन भी काफी स्ट्रैटेजिक है, क्योंकि यहां से उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूशन और नेपाल तक कारोबार को बढ़ाने में आसानी होगी. वहीं, लैंड पार्सल मौजूद होने की वजह से लागत को भी बजट के अंदर रखेगा.

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
इतनी बड़ी क्षमता की रिफाइनरी लगने से प्रयागराज के इलाके में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे. उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी एक पेट्रोलियम रिफाइनरी मौजूद है, हालांकि इसका स्वामित्व इंडियन ऑयल के पास है. यहां हर साल 80 लाख टन पेट्रोलियम प्रोडक्ट तैयार होता है. ये रिफाइनरी हजारों लोगों को रोजगार देती है. बता दें, साल 2007 में भी बीपीसीएल ने 90 लाख टन प्रति वर्ष की कैपेसिटी वाली एक रिफाइनरी इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में लगाने की योजना बनाई थी. इस पर करीब 9,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना था. इसे 2009 में चालू होना था. बीपीसीएल ने तब इलाहाबाद में उसके पास 2800 एकड़ भूमि होने की जानकारी साझा की थी. 

अमेरिका की एक कंसल्टेंट कंपनी को किया हायर
भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है. भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी पर अपना फोकस बढ़ाया है, लेकिन उसका क्रूड ऑयल आयात और पेट्रोलियम कंजप्शन भी बढ़ रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में रिफाइनरी लगाना ओएनजीसी की स्ट्रैटजी के अनुकूल है. कंपनी ने आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों जगह पर ही साइट इवैल्युएशन के लिए अमेरिका की एक कंसल्टेंट कंपनी को हायर किया है.

इसे भी पढ़ें-Tata की इन कारों को मिला Safer Choice Award, जानिए इनके सेफ्टी फीचर्स में क्या है खास?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago