होम / बिजनेस / एक हेल्‍थ डिवाइस देगी पांच बीमारियों का अलर्ट, 5जी और बढ़ाएगा फीचर

एक हेल्‍थ डिवाइस देगी पांच बीमारियों का अलर्ट, 5जी और बढ़ाएगा फीचर

अभय परिमिति नाम की डिवाईस में फिंगर को एक मिनट तक रखने पर ये एक मिनट के अंदर आपके शरीर के पांच पैरामीटर को दिखा देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

5जी टेक्नोलॉजी आने के साथ ही देश में उसका असर हर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है.सिर्फ मोबाइल ही नहीं इंडस्‍ट्री के भी हर सेक्‍टर में 5जी की तकनीक उसे और आसान बनाने में लगी हुई है. इसी कड़ी में शामिल है नोकिया कंपनी का हेल्‍थ डिवाइस, जिसका नाम है अभय परिमिति. अभय परिमिति एक ऐसा डिवाइस है,जिसमें एक फिंगर लगाने पर ये आपके शरीर के पांच पैरामीटर तुरंत बता देता है.

कौन-कौन से हैं पांच पैरामीटर

अभय परिमिति नाम की डिवाईस में फिंगर को एक मिनट तक रखने पर ये एक मिनट के अंदर आपके शरीर के पांच पैरामीटर को दिखा देती है. यही नहीं इसमें आप ये भी देख सकते हैं कि आखिर इस पूरे हफ्ते आपके शरीर के इन पैरामीटर की क्‍या फिगर थी। वीकली और मंथली बेस पर भी आप अपने शरीर को मॉनीटर कर सकते हैं.

कैसे करता है ये काम

इस डिवाइस के अंदर के चिप लगी होती है जो आपके शरीर के डेटा को एक सेंटर में भेज देती है.जहां से मॉनीटर होने के बाद ये मशीन ये भी बताती है कि आप आखिर किस कैटेगिरी में आते हैं आप हेल्‍दी हैं या अनहेल्‍दी हैं। यही नहीं 5जी टेक्नोलॉजी के आने के बाद इस तकनीक में और भी बढ़ोतरी हो जाएगी.

आखिर कितनी है इसकी कीमत

आप चाहें तो इस डिवाइस को अपने घर के लिए ये ले सकते हैं या हेल्‍थ सेक्‍टर के लोग चाहें तो वो भी इसे अपने कमर्शियल इस्‍तेमाल के लिए ले सकते हैं। कंपनी ने दोनों के लिए इसकी अलग-अलग कीमत रखी है. आम आदमी के लिए इसकी कीमत 8000 रुपये रखी गई है जबकि अस्‍पतालों के लिए इस डिवाइस की कीमत 15000 रुपये रखी गई है.

कब हो रहा है ये लॉन्‍च

अभय परिमिति प्रोडक्‍ट का अभी देश के 100 से ज्‍यादा जगहों पर इसका टेस्‍ट चल रहा है. ये इस मशीन का पायलट प्रोजेक्‍ट है. इसे आंध्र प्रदेश सहित कई अन्‍य राज्‍यों में भी टेस्‍ट किया जा रहा है. कंपनी की योजना इसे जनवरी 2023 में लॉन्‍च करने की है.उसके बाद ये प्रोडक्‍ट बाजार में एवलेबल होगा.

क्‍या देना होगा मेंटीनेंस

इस प्रोडक्‍ट के लॉन्‍च होने के बाद माना जा रहा है कि इसकी कीमत कम हो जाएगी. लेकिन इस प्रोडक्‍ट को इस्‍तेमाल करने के साथ आपको इसका एनुअल मेंटीनेंस भी लेना होगा. अब चाहे कोई व्‍यक्तिगत तौर पर इसका इस्‍तेमाल करे या कोई व्‍यवसायिक तौर पर इसका इस्‍तेमाल करे. अगर आप घर पर इसको इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो आपको 1100 रुपये का मेंटीनेंस देना होगा जबकि आप अगर इस मशीन को अस्‍पताल में इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो आपको इसके लिए 2500 रुपये देने होंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 hour ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago