होम / बिजनेस / एक बार फिर खबरों में MDH और Everest, राजस्थान में मसालों के सैंपल मिले असुरक्षित 

एक बार फिर खबरों में MDH और Everest, राजस्थान में मसालों के सैंपल मिले असुरक्षित 

MDH और Everest के कुछ मसालों पर एक बार फिर रडार पर आ गए हैं. 2 महीने पहले हांगकांग और सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने भी इन दोनों भारतीय ब्रैंड पर बैन लगा दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के बड़े मसाला ब्रैंड एमडीएच (MDH) और एवरेस्ट (Everest) के कुछ मसालों पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं. इस बार भारत के राजस्थान में दोनों कंपनियों के मसाले संदिग्ध पाए गए हैं. इन दोनों कंपनियों के मसालों के सैंपल जांच के बाद ग्राहकों के लिए 'असुरक्षित' पाए गए हैं.

राजस्थान के स्वास्थ्य अधिकारी ने लिखा पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को एक पत्र लिखा है, जिसके अनुसार राजस्थान राज्य ने कई मसालों के सैंपल की जांच की और एवरेस्ट मसाला मिश्रण का एक बैच और एमडीएच के 2 तरह के मसाले को असुरक्षित पाया गया. उन्होंने कहा कि गुजरात, हरियाणा में एमडीएच और एवरेस्ट के बैच बनाए गए थे. ऐसे में दोनों राज्यों के अधिकारियों को इन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. 

कई और नामी कपंनियों के मसाले भी असुरक्षित
जानकारी के अनुसार राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच में एमडीएच, एवरेस्ट के अलावा गजानंद, श्याम, शीबा ताजा जैसी नामी कपंनियों के मसाले 'असुरक्षित' पाए गए हैं. जांच के अनुसार 'एमडीएच' कंपनी के गरम मसाला में ‘एसिटामिप्रिड’, ‘थियामेथाक्साम’, ‘इमिडाक्लोप्रिड’, सब्जी मसाला एवं चना मसाला में ‘ट्राई साइकिल’, ‘प्रोफेनोफोस’, श्याम कंपनी के गरम मसाला में ‘एसिटामिप्रिड’, शीबा ताजा कंपनी के रायता मसाला में ‘थियामेथाक्साम’ एवं ‘एसिटामिप्रिड’, गजानंद कंपनी के अचार मसाला में ‘इथियोन’ तथा एवरेस्ट कंपनी के जीरा मसाला में ‘एजोक्सीस्ट्रोबिन’ व ‘थियामेथोक्साम पेस्टीसाइड/इनसेक्टीसाइड’ निर्धारित मात्रा से काफी अधिक पाए गए, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं. 

इन देशों में लगा बैन
5 अप्रैल 2024 को हांगकांग के खाद्य सुरक्षा नियामक सेंटर फॉर फूड सेफ्टी (सीएफएस) ने कहा कि उसने दो भारतीय ब्रांड के कई प्रकार के डिब्बा बंद मसाला उत्पादों के नमूनों में स्वीकार्य सीमा से अधिक कीटनाशक 'एथिलीन ऑक्साइड' पाया है. उसने उपभोक्ताओं से इन उत्पादों की खरीदारी न करने के लिए कहा है. सीएफएस आदेश को ध्यान में रखते हुए सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने उत्पादों को वापस मंगाने का निर्देश दिया.  इनमें एवरेस्ट फिश करी मसाला, एमडीएच मद्रास करी पाउडर (मद्रास करी के लिए मसाला मिश्रण), एमडीएच सांभर मसाला मिश्रित मसाला पाउडर, और एमडीएच करी पाउडर मिश्रित मसाला पाउडर शामिल थे.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago