होम / बिजनेस / दिवाली के दिन एयरलाइंस को यात्रियों ने दिया जोर का झटका, त्योहारी सीजन में खूब लूट रहे थे

दिवाली के दिन एयरलाइंस को यात्रियों ने दिया जोर का झटका, त्योहारी सीजन में खूब लूट रहे थे

ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 अक्टूबर को सभी एयरलाइंस का पैसेंजर लोड फैक्टर 63 से 68 फीसदी के बीच ही रहा, जो उससे पहले गिरी से गिरी हालत में भी 80 से 85 फीसदी था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत में हवाई यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या से गदगद सभी एयरलाइंस को दिवाली के दिन जोर का झटका लगा. त्योहार के दिन यानी 24 अक्टूबर को बहुत कम ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इस खास दिन सभी एयरलाइंस का पैसेंजर लोड फैक्टर (PLF) बहुत ज्यादा गिर गया. इस संबंध में एक आंकड़ा सामने आया है.

63 प्रतिशत पर आ गया पैसेंजर लोड फैक्टर
ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 अक्टूबर को सभी एयरलाइंस का पैसेंजर लोड फैक्टर 63 से 68 फीसदी के बीच ही रहा, जो उससे पहले गिरी से गिरी हालत में भी 80 से 85 फीसदी था. प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को दिवाली के दिन 64.5 प्रतिशत PLF देखा. वहीं, विस्तारा और एयर इंडिया ने क्रमश: 63 प्रतिशत और 67.3 प्रतिशत PLF दर्ज किया. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण दिवाली त्योहार बताया गया, लेकिन उसके अलावा एक और कारण भी हो सकता है.

सीधे 50 प्रतिशत बढ़ा दिया गया किराया
एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों की मानें तो त्योहार के दौरान अधिकांश हवाई मार्गों पर किराया बहुत अधिक बढ़ गया था. दिवाली के दिन PLF कम होने के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है, क्योंकि उस दिन भी किराया कम नहीं था. दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरु और अन्य मार्गो सहित कई व्यस्त मार्गो पर हवाई किराए में उत्सव की भीड़ को ध्यान में रखते हुए लगभग 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई थी.

त्योहार के समय हवाई किराये में बेतहासा वृद्धि
हवाई किराये में बेतहासा वृद्धि भी उड़ानों के लिए कम व्यस्तता का कारण हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, हवाई किराए आम तौर पर कई मार्गो पर अधिक प्रतिस्पर्धी हो गए हैं. खासकर, जब से अकासा एयर आया है, तब से कॉम्पिटीशन और बढ़ गया है. त्योहार से पहले यानी आम दिनों के दौरान हवाई किराया काफी कम था, जिसके कारण यात्रियों की संख्या में तेजी देखने को मिली.

सितंबर में तो PLF 85 फीसदी था
नए आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में पैसेंजर लोड फैक्टर सबसे अधिक 85 प्रतिशत के आस-पास रहा. आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि देश में घरेलू विमानन यातायात में वृद्धि दर्ज की जा रही है, क्योंकि जनवरी-सितंबर 2022 के दौरान घरेलू एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 5.31 करोड़ के मुकाबले 8.74 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे 64.61 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई.

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी
देश में घरेलू यात्री यातायात में 46.54 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई. देश में सितंबर के दौरान घरेलू एयरलाइनों द्वारा लगभग 1.03 करोड़ यात्रियों को ले जाया गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 70.66 लाख यात्री थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

15 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago