✕

होम / बिजनेस / धनासन: योग दिवस पर आज इन शेयरों में निवेश से सुधर सकती है आर्थिक सेहत!

धनासन: योग दिवस पर आज इन शेयरों में निवेश से सुधर सकती है आर्थिक सेहत!

आज पूरी दुनिया योग दिवस सेलिब्रेट कर रही है. इस मौके पर कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) कल यानी गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में स्थिरता के साथ-साथ कुछ हैवीवेट शेयर जैसे कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक और HDFC बैंक में लिवाली से भी बाजार को मजबूती मिली. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 141.34 अंक चढ़कर 77478.93 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय इसमें 305.5 अंकों का उछाल आ गया था. यह सेंसेक्स के लिए तेजी का लगातार छठवां सत्र था. इन छह दिनों में सेंसेक्स कुल 1,022.34 पॉइंट्स की बढ़त हासिल कर चुका है. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 51 अंकों के उछाल के साथ 23,567 के लेवल पर पहुंच गया.

ये हैं MACD के संकेत  
शेयर बाजर के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Kirloskar Electric Company, RedTape, TIL और Gokaldas Exports में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. इसी तरह, MACD ने ABB India, Abbott India, Hitachi Energy India, Finolex Cables, Gillette India और Hero MotoCorp के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

ये भी बढ़ें - SEBI के आदेश के खिलाफ SAT में याचिका दायर करेंगे PTC India के पूर्व चेयरमैन राजीब मिश्रा

इनमें मजबूत खरीदारी
कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज Mahindra Holiday, Rashtriya Chemicals & Fertilizers, FACT, CE Info Systems, Deepak Fertilisers, Chambal Fertilisers और Prestige Estate शामिल हैं. चलिए इन शेयरों के पिछले प्रदर्शन पर भी नजर डाल लेते हैं, इससे आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी होगी. Mahindra Holiday के शेयर कल करीब 12 प्रतिशत की छलांग लगाकर 485 रुपए पर पहुंच गए थे. बीते 5 दिनों में इस शेयर ने 15.61% और इस साल अब तक 25.49% का रिटर्न दिया है. Rashtriya Chemicals & Fertilizers के लिए भी कल का दिन शानदार रहा. ये शेयर 20% की उछाल के साथ 222.26 रुपए पर बंद हुआ. इसी तरह, Deepak Fertilisers के शेयर 11.74% और Chambal Fertilisers के 19.32% की तेजी हासिल करने में कामयाब रहे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

12 hours ago