✕

होम / बिजनेस / OMNIYAT ने अपना पहला ग्रीन सुकुक Nasdaq Dubai पर किया शुरू, कंपनी ने जुटाए $500 मिलियन

OMNIYAT ने अपना पहला ग्रीन सुकुक Nasdaq Dubai पर किया शुरू, कंपनी ने जुटाए $500 मिलियन

इस सुकुक के लिए ज़बरदस्त मांग रही जिसमें 3.6 गुना ज़्यादा ऑर्डर मिले, कुल मांग 1.8 अरब डॉलर तक पहुंच गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुबई की एक जानी-मानी लग्ज़री रियल एस्टेट कंपनी OMNIYAT ने अपना पहला ग्रीन सुकुक (इस्लामिक बॉन्ड) सफलतापूर्वक NASDAQ Dubai पर लिस्ट कर दिया है. इस ऑफर से कंपनी ने 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,160 करोड़ रुपये) जुटाए हैं. यह सुकुक 3 साल के लिए जारी किया गया है और इससे OMNIYAT ने अंतरराष्ट्रीय कर्ज बाजार में कदम रखा है. 

क्या है ग्रीन सुकुक?

ग्रीन सुकुक का मतलब है ऐसा इस्लामिक बॉन्ड जिससे जुटाई गई राशि को सस्टेनेबल (टिकाऊ) प्रोजेक्ट्स में लगाया जाता है .जैसे पर्यावरण के अनुकूल इमारतें या ऊर्जा बचाने वाली तकनीक.

इस डील की खास बातें है कि निवेशकों ने इस सुकुक को लेकर ज़बरदस्त रुचि दिखाई. 500 मिलियन डॉलर की पेशकश के बदले 1.8 बिलियन डॉलर (3.6 गुना ज़्यादा) के ऑर्डर मिले. इस सुकुक पर 8.375% का मुनाफा (प्रॉफिट रेट) मिलेगा. इसकी कीमत 3 साल के अमेरिकी सरकारी बॉन्ड से 461.7 बेसिस प्वाइंट ऊपर रखी गई है.

पैसा कहां लगेगा?

इस सुकुक से जो पैसे मिलेंगे, उनका इस्तेमाल OMNIYAT के Green Financing Framework के तहत किया जाएगा. यानी यह पैसा ऐसे प्रोजेक्ट्स में लगेगा जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं. यह पूरा ढांचा ICMA (अंतरराष्ट्रीय संस्था) के नियमों के अनुसार है ताकि निवेशक पूरी पारदर्शिता के साथ निवेश कर सकें.

कंपनी के फाउंडर महदी अमजद का बयान

कंपनी के फाउंडर महदी अमजद ने कहा कि “आज हमने जो घंटी बजाई (बेल रिंगिंग सेरेमनी), वह सिर्फ एक फाइनेंशियल कामयाबी नहीं है, बल्कि हमारे लंबे समय के टिकाऊ विकास और ज़िम्मेदार निवेश के संकल्प को भी दर्शाती है. इस ग्रीन सुकुक को लेकर जो ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वह यह दिखाता है कि अब निवेशक ऐसे साधनों में पैसा लगाना चाहते हैं जो मुनाफा भी दें और पर्यावरण का भी भला करें.”

कंपनी की रेटिंग और इसकी ताकत

S&P Global और Fitch Ratings ने OMNIYAT को BB- की क्रेडिट रेटिंग दी है. दोनों एजेंसियों ने कंपनी के भविष्य को "Stable" (स्थिर) बताया है. कंपनी ने Palm Jumeirah और Business Bay जैसे शानदार लोकेशनों में कई प्रोजेक्ट बनाए हैं. इसकी वजह से दुनियाभर के अमीर ग्राहक OMNIYAT की तरफ आकर्षित होते हैं. कंपनी दुबई की लग्ज़री प्रॉपर्टी मार्केट में एक मजबूत नाम बन चुकी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

11 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

9 hours ago