✕

होम / बिजनेस / Ola के शोरूम्स पर फिर छापेमारी, महाराष्ट्र RTO के अधिकारियों ने 10 स्टोर को भेजे नोटिस

Ola के शोरूम्स पर फिर छापेमारी, महाराष्ट्र RTO के अधिकारियों ने 10 स्टोर को भेजे नोटिस

गुरुग्राम की 'प्रताप सिंह एंड एसोसिएट्स' नाम की कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक और कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भाविष अग्रवाल की इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी Ola Electric की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, सेल्स डेटा में गड़बड़ी को लेकर महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने महाराष्ट्र में कंपनी के 12 जगहों पर छापेमारी की है. ये छापा कंपनी के स्टॉक मैनिपुलेशन को लेकर किया गया है. दरअसल, कंपनी पर बिक्री के आंकड़ों को बढ़ा कर दिखाने का आरोप है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और बिक्री के डेटा मिसमैच को लेकर छापेमारी की जा रही है.

ओला पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने की छापेमारी

महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के बाद महाराष्ट्र में ओला के 12 जगहों पर छापेमारी की है. जिसमें डॉक्यूमेंट्स और कई महत्वपूर्ण चीजें कब्जे में लिए गए हैं. Ola के खिलाफ स्टॉक मैनिपुलेशन को लेकर SEBI को भी शिकायत मिली है. जानकारी के मुताबिक, ओला पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर महाराष्ट्र की ये छापेमारी रजिस्ट्रेशन और बिक्री डाटा मिसमैच को लेकर की गई है. इस सर्च में ट्रेड सर्टिफिकेट से जुड़े 11 डीलर्स पर कार्यवाही की गई और 20 गाड़ियों को जब्त किया गया. हालांकि, इसमें किसी भी तरह का दंड नहीं वसूला गया है.

एक ही लाइसेंस पर खोले कई दुकान

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड पर ये कार्यवाही प्रितपाल सिंह एंड एसोसिएट द्वारा की गई शिकायत के आधार पर किया गया है. ऐसा आरोप है कि एक ही लाइसेंस पर राज्य में कई जगहों पर दुकान खोल कर काम किया जा रहा था. इसे लेकर मुंबई ईस्ट, मुंबई वेस्ट, मुंबई मध्य और बोरीवली के लोकेशन पर कार्यवाही की गई है. 

किस नियम के तहत हुई कार्यवाही

महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक, केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 39 व मोटर व्हीकल रूल 1989 के नियम 33 के अनुसार गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोडक्शन और उसके व्यापार के लिए सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है और बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के गाड़ियों की खरीद-बिक्री करना दंडनीय अपराध है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

9 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

12 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

12 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

9 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

3 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

5 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago