✕

होम / बिजनेस / सुलझ गया Ola Electric इन्सॉल्वेंसी का मामला, कंपनी ने Rosmerta Group को चुकाए ₹26 करोड़

सुलझ गया Ola Electric इन्सॉल्वेंसी का मामला, कंपनी ने Rosmerta Group को चुकाए ₹26 करोड़

इस महीने की शुरुआत में, रोजमेर्टा डिजिटल सर्विसेज ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज के खिलाफ एक याचिका दायर की थी, जिसमें पेमेंट के डिफॉल्ट का आरोप लगाया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ola Electric ने Rosmerta Group के साथ 26 करोड़ रुपए की बकाया राशि वाले मामले को सुलझा लिया है. कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि रोस्मर्टा ग्रुप ने ओला टेक्नोलॉजी लिमिटेड के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही के लिए दायर की गई याचिका को वापस ले लिया है. रोस्मर्टा डिजिटल ने बेंगलुरु के नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) में दायर दिवालियापन याचिकाओं को वापस लेने का मेमो दाखिल कर दिया है.

क्या था पूरा मामला?

इस मामले से तीन कंपनियां ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उसकी सब्सिडियरी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और रोस्मर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड जुड़ी हैं. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी रोस्मर्टा डिजिटल ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर 26.75 करोड़ रुपए का बकाया पेमेंट रोकने का आरोप लगाया था. 

इसके लिए रोस्मर्टा डिजिटल ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की बेंगलुरु बेंच में ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने के लिए याचिका दायर की थी. मामले में ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि वह इन आरोपों को खारिज करती है. वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है और आरोपों को सख्ती से चुनौती देगी.

OLA ने चुकाए 26.75 करोड़

ओला इलेक्ट्रिक ने इस केस को खत्म करने के लिए रोजमार्टा ग्रुप को 26,75,24,339 रुपए का बकाया चुकाया है. इसके बाद Rosmerta Group ने NCLT, बंगलुरु में कंपनी के खिलाफ चल रहे सारे मुकदमे वापस लिए. इस पर Rosmerta Group की तरफ से बयान भी आया है. Rosmerta Group ने एक बयान जारी कर कहा कि Ola Electric Mobility की सब्सिडियरी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड के साथ सभी बकाए को सेटल कर दिया है. ग्रुप को ओला इलेक्ट्रिक की ओर से 26,75,24,339 की राशि मिली है, जिसमें पूरा क्लेम शामिल है. अब Rosmerta Group और Ola Electric के बीच अब आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

1 hour ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago