✕

होम / बिजनेस / Ola Electric पर पेमेंट डिफॉल्ट का आरोप, Rosemarta Digital ने NCLT में दायर की याचिका

Ola Electric पर पेमेंट डिफॉल्ट का आरोप, Rosemarta Digital ने NCLT में दायर की याचिका

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली और व्हीकल रजिस्ट्रेशन एजेंसी रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड ने ओला इलेक्ट्रिक पर 18-20 करोड़ रुपये के पेमेंट डिफॉल्ट मामले में केस किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कंपनी की सब्सिडियरी Ola Electric Technologies Pvt Ltd के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. Rosmerta Digital Services Ltd ने आरोप लगाया है कि ओला 18-20 करोड़ रुपये का पेमेंट करने में चूक गई ऐसे में अब कंपनी पर दिवालिया प्रक्रिया (Insolvency Proceedings) शुरू करनी चाहिए. इसी के तहत उन्होंने कोर्ट में याचिका भी दायर की है.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

Ola Electric ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड (Rosmerta Digital Services) ने भुगतान में चूक यानी कि पेमेंट डिफॉल्ट का आरोप लगाते हुए NCLT, बेंगलुरु में ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ एक याचिका दायर की है. इसके साथ ही, इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड के सेक्शन 9 के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू की है. 

रोसमेर्टा के दावों को ओला ने की खारिज

कंपनी ने रोसमेर्टा के किए गए दावों का खंडन किया है. कंपनी का कहना है कि रोसमेर्टा के आरोपों के खिलाफ अपना बचाव करने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे. इससे पहले, 19 फरवरी 2025 को ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि वह अपनी व्हीकल रजिस्ट्रेशन एजेंसियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट्स पर फिर से बातचीत कर रही है. कंपनी ने यह भी कहा कि इससे सरकार के व्हीकल रजिस्ट्रेशन पोर्टल VAHAN पर कंपनी के स्कूटरों का रजिस्ट्रेशन अस्थायी रूप से प्रभावित होंगे. हालांकि, इन सबके चलते वाहनों की बिक्री पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

मंत्रालय और कंपनी की डेटा में अंतर

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, ओला ने फरवरी में 8,647 स्कूटर बेचे. जबकि ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि इस दौरान 25,000 से ज्यादा गाड़ियां बेची गईं. इससे पहले, ओला इलेक्ट्रिक के सूत्रों ने कहा था कि फरवरी में वास्तविक बिक्री और मंत्रालय के आंकड़ों में कोई अंतर नहीं था. 13 मार्च तक, ओला ने 5,208 स्कूटर बेचे. EBITDA को पॉजिटिव रखने के लिए ओला ने हर महीने 50,000 स्कूटर बेचने का लक्ष्य रखा है.

रोसमेर्टा के कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का मामला एक ऐसे समय में सामने आया, जब ओला इलेक्ट्रिक सेंट्रल कंज्यू्मर अथॉरिटी (CCPA) की जांच का सामना कर रही है. अथॉरिटी ने ने कंपनी और उसके प्रोडक्ट्स के खिलाफ दर्ज 10,000 से अधिक उपभोक्ताओं की शिकायतों से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

12 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

14 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago