होम / बिजनेस / हवाओं की बदौलत उड़ीसा को मिला 4,940 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट!

हवाओं की बदौलत उड़ीसा को मिला 4,940 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट!

हाल ही में GRIDCO द्वारा उड़ीसा में इन्वेस्टर्स राउंडटेबल का आयोजन किया गया था और इसी दौरान राज्य को इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उड़ीसा को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि उड़ीसा की सरकार को विंड एनर्जी (Wind Energy) प्रोजेक्ट्स के लिए इन्वेस्टर्स से 4,940 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट का ऑफर मिला है. 

इन्वेस्टर राउंडटेबल का हुआ आयोजन
हाल ही में 3 नवंबर को भुवनेश्वर में राज्य सरकार की कंपनी GRIDCO ने अपने तकनीकी पार्टनर iFOREST के साथ मिलकर ‘उड़ीसा विंड एनर्जी समिट इन्वेस्टर राउंड टेबल’ का आयोजन किया था. आपको बता दें कि GRIDCO राज्य सरकार की कंपनी है जिसका प्रमुख काम रिन्यूएबल एनर्जी का विकास करना है. GRIDCO एवं iFOREST द्वारा साथ मिलकर विंड पावर के क्षेत्र में मौजूद विभिन्न मौकों को तलाशने के लिए ‘उड़ीसा विंड एनर्जी समिट इन्वेस्टर राउंड टेबल का आयोजन किया गया था. 

राज्य के प्रयासों की हुई सराहना
इस मौके पर इन्वेस्टर्स ने उड़ीसा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ GRIDCO के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की और माना जा रहा है कि इसी बातचीत के दौरान विभिन्न इन्वेस्टर्स द्वारा 575 मेगावाट की क्षमता वाले विंड एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार को 4,940 करोड़ रुपयों की प्राप्ति हुई थी. देश भर के लगभग 25 प्रमुख इन्वेस्टर्स ने इस समिट में भाग लिया था और विंड पावर के उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों को साथ लाने में इस प्लेटफॉर्म की भूमिका काफी महत्त्वपूर्ण साबित हुई है. प्रमुख सचिव PK जेना द्वारा उड़ीसा में विंड इंडस्ट्री को पावर प्लांट लगाने और मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने के लिए राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई.

OREP-2022 को सच में बदल रही सरकार
वित्त एवं ऊर्जा सचिव वीके देव ने भी विश्वास जताया और कहा कि इस समित की बदौलत उड़ीसा को विंड एनर्जी के क्षेत्र में तय किये गए लक्ष्यों को प्राप्त करने में काफी सहायता मिलेगी और यह समिट निश्चित तौर पर विंड एनर्जी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में राज्य काफी लाभदायक साबित होगी. न्यू एवं रिन्यूएबल एनर्जी के केंद्रीय मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी दिनेश दयानंद जगदाले ने राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की सराहना की और OREP-2022 के मैंडेट को हकीकत में बदलने के सरकार के लक्ष्यों की सराहना की.
 
यह भी पढ़ें: Delhi Air Quality: हवा में बढ़ रहा है जहर, क्या कर रही है सरकार?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

33 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago