✕

होम / बिजनेस / Nykaa ने जारी किए अपने तिमाही नतीजे, FY25 की Q4 में दर्ज किया 20-25% रेवेन्यू ग्रोथ

Nykaa ने जारी किए अपने तिमाही नतीजे, FY25 की Q4 में दर्ज किया 20-25% रेवेन्यू ग्रोथ

ब्यूटी सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ दिखी, जबकि फैशन वर्टिकल थोड़ा कमजोर रहा. ‘हाउस ऑफ नायका’ स्ट्रैटेजी ग्रोथ में सहायक रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में NYKAA (FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड) ने एक बार फिर अपना मजबूत प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी की कुल शुद्ध आय में सालाना आधार पर 20-25 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है. ये बढ़त न सिर्फ इस तिमाही में बल्कि पूरे साल भर की ग्रोथ ट्रेंड को बरकरार रखती है. कंपनी के मुताबिक यह रेवेन्यू ग्रोथ हर तीन महीने में लगभग समान रही है, जिससे ब्रांड की स्थिरता साफ झलकती है.

ब्यूटी वर्टिकल ने कैसा प्रदर्शन किया

कंपनी का ब्यूटी वर्टिकल इंडस्ट्री की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता रहा. इसका GMV (ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू) लो 30% की ग्रोथ पर रहने की संभावना है. कंपनी ने इसकी वजह कस्टमर एक्विजिशन में लगातार निवेश, ऑर्डर वॉल्यूम की मजबूत ग्रोथ और रिटेल परफॉर्मेंस को बताया है. रिटेल की ग्रोथ समान-स्टोर सेल्स में बढ़ोतरी और ऑफलाइन एक्सपेंशन की वजह से रही, जिसमें Q4 में 19 नए स्टोर जोड़े गए.

'हाउस ऑफ नायका' स्ट्रैटेजी भी एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर रही, जिसमें इन-हाउस और खरीदे गए ब्रांड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया. ब्यूटी बिजनेस के नेट रेवेन्यू की ग्रोथ मिड 20% पर स्थिर रही, जो हाल की तिमाहियों के जितनी ही है.

फैशन वर्टिकल: रिकवरी की ओर

वहीं, फैशन वर्टिकल का GMV हाई-टीन्स में बढ़ा, जो कि कोर प्लेटफॉर्म बिजनेस में क्रमिक सुधार का संकेत देता है. हालांकि, नेट रेवेन्यू की ग्रोथ अपेक्षाकृत कम रही क्योंकि कंपनी के मालिकाना हक वाले ब्रांड्स ने कमजोर प्रदर्शन किया और Q4 में कंटेंट-ड्रिवन एक्टिविटी घटी रही, जबकि Q3 में फेस्टिव सीजन के कारण यह आमतौर पर अधिक रहती है. कंपनी ने इस अपडेट में सटीक रेवेन्यू आंकड़े साझा नहीं किए हैं.

कंपनी का ओवरऑल आउटलुक पॉजिटिव

Q4 FY25 के नतीजे यह दिखाते हैं कि नायका का ग्रोथ मॉडल लंबे समय के लिए टिकाऊ हो सकता है. खासकर ब्यूटी सेगमेंट में कंपनी का डॉमिनेंस बरकरार है और फैशन में भी रिकवरी के संकेत मिलने लगे हैं. ग्राहक अधिग्रहण की स्ट्रैटेजी, रिटेल चैनल का विस्तार और ब्रांड पोर्टफोलियो की मजबूती कंपनी की दीर्घकालिक सफलता का आधार बन सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago