होम / बिजनेस / नायका ने इस विदेशी कंपनी से मिलाया हाथ, अब खाड़ी देशों में होगी एंट्री

नायका ने इस विदेशी कंपनी से मिलाया हाथ, अब खाड़ी देशों में होगी एंट्री

नायका ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर के तोहफे का ऐलान किया था. कंपनी 5:1 के रेश्यो से बोनस शेयर देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नायका (Nykaa) ग्लोबल होने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. कंपनी ने खाड़ी देशों का मार्केट कवर करने के लिए फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी Apparel Group से हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियों के बीच हुई इस पार्टनरशिप में नायका की हिस्सेदारी 55% और अपैरल ग्रुप की 45 प्रतिशत होगी. वहीं, इस डील से Apparel Group को भारत में अपने विस्तार में मदद मिलेगी.  

अब यहां भी होगा कारोबार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने बताया कि इस पहले इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक एलायंस से कंपनी को गल्फ कंट्रीज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में मदद मिलेगी. अब दोनों कंपनियां मिलकर मल्टी ब्रांड ब्यूटी रिटेल कारोबार करेंगी. इस तरह, नायका का कारोबार अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब किंगडम, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन में भी होगा. नायर के मुताबिक, Apparel Group के पास स्थापित सप्लाई चेन है, लोकल बाजार पर अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा नायका को मिलेगा.

अपैरल ग्रुप के इतने स्टोर
फाल्गुनी नायर ने कहा कि इस पार्टनरशिप में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी नायका की होगी, जबकि अपैरल ग्रुप की 45 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि डील कितने में हुई है. अपैरल ग्रुप मूल रूप से दुबई का है, लेकिन भारत में भी कारोबार करता है. समूह वडोदरा, इंदौर, कोच्चि, त्रिवेंद्रम, अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में भी अपने ब्रांड का विस्तार करना चाहता है. ग्रुप के कुल 1,900+ रिटेल स्टोर और 75+ ब्रांड हैं. हाल ही में इसने मुंबई में 'विक्टोरिया सीक्रेट' का पहला फिजिकल स्टोर शुरू किया था.

ये है नायका की योजना 
नायका ने भारत के ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट पर अच्छी-खासी पकड़ बना ली है. थोड़े से समय में ही कंपनी बुलंदिया छू रही है. खाड़ी देशों में भी कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट का बड़ा बाजार है. लिहाजा, फाल्गुनी नायर ने काफी सोच-समझकर अपैरल ग्रुप के साथ डील साइन की है. अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो कंपनी अन्य देशों का भी रुख कर सकती है. नायर की योजना कंपनी को ग्लोबल पहचान दिलाना है. बता दें कि हाल ही में नायका ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर के तोहफे का ऐलान किया था. कंपनी 5:1 के रेश्यो से बोनस शेयर देगी. जिसका मतलब है कि अगर आपके पास नायका का एक शेयर है, तो आपको पांच बोनस शेयर दिए जाएंगे. कंपनी ने इसके लिए तीन नवंबर, 2022 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 minutes ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago