होम / बिजनेस / इस कंपनी में निवेश करने वालों की तो अभी मन गई दिवाली, एक साथ मिलीं दो खुशियां

इस कंपनी में निवेश करने वालों की तो अभी मन गई दिवाली, एक साथ मिलीं दो खुशियां

नायका पिछले साल अक्टूबर में अपना IPO लेकर आई थी, जिसके जरिए कंपनी ने करीब 5,350 रुपए का निवेश प्राप्त किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप शेयर बाजार में इन्वेस्ट करते हैं और आपने फैशन एवं कॉस्मेटिक्स ऑनलाइन रिटेलर नायका (Nykaa) के शेयर खरीदे हैं, तो समझिए आपकी दिवाली अभी मन गई है. कंपनी के बोर्ड ने 5:1 के रेश्यो के साथ बोनस शेयर देने की घोषणा की है. जिसका मतलब है कि अगर आपके पास नायका का एक शेयर है, तो आपको पांच बोनस शेयर दिए जाएंगे. कंपनी ने इसके लिए तीन नवंबर, 2022 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. इतना ही नहीं, नायका के शेयर में भी आज तेजी देखने को मिली है. यानी एक तरह से कंपनी में इन्वेस्ट करने वालों को आज दो खुशियां मिली हैं. बता दें कि कंपनी स्टॉक मार्केट में FSN E-commerce के नाम से लिस्टेड है. 

आज भी तेजी का रुख
नायका ब्यूटी, वेलनेस, फिटनेस, पर्सनल केयर, हेल्थ केयर, स्किन केयर, हेयर केयर प्रॉडक्टस को बनाने और बेचने वाली कंपनी है. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 6.56% की तेजी के साथ 1,355 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, पिछले छह महीने में इसका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है. इस दौरान, कंपनी के शेयरों में 24.26% फीसदी गिरावट आई है. इसका 52 हफ़्तों का हाई लेवल 2,573.70 रुपए है. उस लिहाज से देखा जाए, तो अभी इसे काफी फासला तय करना है.

IPO ने कराई थी कमाई
नायका पिछले साल अक्टूबर में अपना IPO लेकर आई थी, जिसके जरिए कंपनी ने करीब 5,350 रुपए का निवेश प्राप्त किया था. कंपनी ने आईपीओ के निवेशकों को 1,125 रुपए की दर से शेयर जारी किए थे. ये शेयर बेहतरीन प्रीमियम के साथ 2000 रुपए से ज्यादा कीमत पर लिस्ट हुए थे, लेकिन फिर इनमें गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. पिछले एक साल में इसमें 38.55% की नरमी आई है.  

कंपनी का मुनाफा बढ़ा 
कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 65,000 करोड़ रुपए का है. बता दें कि अप्रैल-जून के दौरान नायका का मुनाफा 42% बढ़कर 5 करोड़ रुपए हो गया था. कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 3.52 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. वहीं, जून 2022 तिमाही में कंपनी का राजस्व 41 प्रतिशत बढ़कर 1,148.42 करोड़ रुपए हो गया. गौरतलब है कि आज यानी 3 अक्टूबर को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक थी, जिसमें बोनस शेयर देने पर सहमति बनी. 

क्या होता है बोनस शेयर?
कई बार कंपनियां शेयर मार्केट में अपने शेयरधारकों को फ्री में शेयर बांटती हैं, उसे ही बोनस शेयर कहते हैं. बोनस शेयर कंपनी के मौजूदा शेयर होल्डर्स को जारी किए जाते हैं और ये पूरी तरह से भुगतान किए गए अतिरिक्त इक्विटी शेयर होते हैं. बोनस शेयर के तहत कंपनी अपने निवेशकों को एक तय अनुपात में अतिरिक्त शेयर देती है. कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर जारी करने के लिए पोस्टल बैलेट या कई दूसरे माध्यमों से शेयर होल्डर्स से अप्रूवल ले सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

17 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

17 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

2 hours ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago