✕

होम / बिजनेस / तीन गुना बढ़ा NTPC Green Energy का मुनाफा, शेयर में उछाल

तीन गुना बढ़ा NTPC Green Energy का मुनाफा, शेयर में उछाल

NTPC Green Energy का तिमाही प्रदर्शन और तीन गुना मुनाफा यह दर्शाता है कि कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में मजबूती से आगे बढ़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एनटीपीसी (NTPC) की रिन्यूएबल एनर्जी शाखा, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने मार्च तिमाही (Q4 FY25) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 233.21 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. यह मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज किए गए 80.95 करोड़ रुपये के मुकाबले तीन गुना है. कंपनी के शानदार नतीजों का असर इसके शेयर पर भी साफ दिखा, जो कारोबार के दौरान करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 107.30 रुपये तक पहुंच गया.

राजस्व और खर्च में वृद्धि

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, NGEL की आय भी बढ़कर 751.50 करोड़ रुपये हो गई है, जो एक साल पहले की तिमाही में 553.06 करोड़ रुपये थी. वहीं, कंपनी का कुल खर्च 444.63 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 425.84 करोड़ रुपये था.

10,000 करोड़ रुपये का IPO और नई परियोजनाएं

FY2024-25 के दौरान NGEL ने एक सफल IPO के जरिए 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई. इसमें 108 रुपये के प्राइस बैंड पर 92.63 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए गए. पात्र कर्मचारियों को 103 रुपये प्रति शेयर की रियायती दर पर 87.21 लाख शेयर आवंटित किए गए. इस IPO को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसे 27 नवंबर, 2024 को NSE और BSE दोनों पर सूचीबद्ध किया गया.

साथ ही, कंपनी ने आंध्र प्रदेश में ‘ग्रीन हाइड्रोजन हब’ विकसित करने के लिए 33 वर्षों के लीज पर जमीन ली है. यह कदम एनटीपीसी की हरित ऊर्जा पहल को और मज़बूती देने के इरादे से उठाया गया है.

शेयरों का प्रदर्शन

NGEL के शेयरों ने हाल के महीनों में मिश्रित प्रदर्शन किया है. बुधवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर 4.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 107.30 रुपये पर बंतद हुआ. मई में अब तक शेयर में करीब 7 प्रतिशत की तेजी आई है. अप्रैल में शेयर स्थिर रहा था. वहीं, मार्च में 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी.  इसके पहले फरवरी में 24 प्रतिशत और जनवरी में 9.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

51 minutes ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

7 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

51 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

5 hours ago