✕

होम / बिजनेस / अगले महीने लॉन्च हो सकता है NSDL का IPO, 3,000 करोड़ रुपये का होगा इश्यू!

अगले महीने लॉन्च हो सकता है NSDL का IPO, 3,000 करोड़ रुपये का होगा इश्यू!

NSDL को पिछले साल सितंबर में IPO के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई थी. अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया की NSDL अप्रैल से पहले आईपीओ को बाजार में ला सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी शेयर बाजार या आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, नेशनल डिपोजिटरी का ब्यौरा रखने वाली NSDL जल्द ही बाजार में अपना आईपीओ पेश करने वाली है. NSDL यानी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड अगले महीने बाजार में अपना आईपीओ ला रही है. कंपनी इस इश्यू से 3000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी.शेयर बाजार के रेगुलेटर SEBI ने भी देश के सबसे बड़े डिपॉजिटरी, NSDL के IPO को मंजूरी दे दी है. ये IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा.

कब लॉन्च होगा आईपीओ ?

एनएसडीएल को पिछले साल सितंबर में आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई थी. अब वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया की NSDL अप्रैल से पहले आईपीओ को बाजार में ला सकती है. ऐसे में अगर आप आईपीओ से कमाई करते हैं तो NSDL के आईपीओ में दांव लगाकर कमाई कर सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, डीआरएचपी के लिए 12 महीने की समय सीमा सितंबर में समाप्त हो रही है, लेकिन यह सेबी द्वारा दी गई एमआईआई मंजूरी ही है जो भारत के डीमैट खातों के बड़े हिस्से को संभालने वाली डिपॉजिटरी को शेयर बिक्री प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रेरित कर रही है.यह पूछे जाने पर कि क्या अस्थिर बाजार स्थितियों के कारण देरी हो रही है, अधिकारी ने कहा कि इस स्थिति में भी कुछ पेशकशें बाजार में आ रही हैं. शेयर बिक्री में देरी के कारणों पर एक सवाल का जवाब देते हुए अधिकारी ने जनशक्ति के मोर्चे पर चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि किया जाने वाला काम बहुत बड़ा है.

कितना हुआ मुनाफा?

रिपोर्टों के अनुसार, एनएसई, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक ने इस निर्गम में 5.72 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने की योजना बनाई है, जो पूरी तरह से (ओएफएस) होगा. पिछले सप्ताह एनएसडीएल ने दिसंबर तिमाही में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 85.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था, जो एक साल पहले समान तिमाही में 66.09 करोड़ रुपये था. अक्टूबर-दिसंबर 2024 की अवधि में इसकी कुल आय 16.2 प्रतिशत बढ़कर 391.21 करोड़ रुपये हो गई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago