✕

होम / बिजनेस / अब बदल जाएगी आपके बैंक की वेबसाइट, RBI ने दिया बैंकों को दिया ये निर्देश

अब बदल जाएगी आपके बैंक की वेबसाइट, RBI ने दिया बैंकों को दिया ये निर्देश

RBI द्वारा उठाया गया यह कदम न सिर्फ साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद करेगा, बल्कि बैंकिंग प्रणाली को और ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित भी बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के सभी बैंकों को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के तहत सभी बैंकों को अपनी वेबसाइट का डोमेन बदलकर ‘Bank.in’ पर लाना होगा. यह बदलाव अक्टूबर 2025 से लागू किया जाएगा. इस कदम का मुख्य उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाना और ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत बनाना है. आइए जानते हैं इससे बैंकिंग फ्रॉड पर लगाम कैसे लगेगी?

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

RBI का मानना है कि वर्तमान में बैंकों की अलग-अलग वेबसाइट डोमेन्स का उपयोग साइबर अपराधियों को फर्जी वेबसाइट बनाने और धोखाधड़ी करने का मौका देता है. अगर  सभी बैंक Bank.in डोमेन अपनाते हैं, तो ग्राहकों को असली और नकली वेबसाइट में फर्क करना आसान होगा. इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में गिरावट आने की संभावना है.

आरबीआई के अनुसार जो बैंक इस नए डोमेन पर शिफ्ट होना चाहते हैं, उन्हें sahyog@idrbt.ac.in पर संपर्क करना होगा. यह प्रक्रिया भारतीय रिजर्व बैंक की टेक्नोलॉजी शाखा IDRBT (Institute for Development and Research in Banking Technology) की निगरानी में पूरी की जाएगी.

बच्चों के लिए बैंकिंग नियम होंगे अलग

RBI ने वेबसाइट डोमेन के आदेश के अलावा नाबालिगों के बैंक खातों को लेकर भी एक बड़ा फैसला किया है. अब से 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे खुद से एफडी और सेविंग अकाउंट ऑपरेट कर सकेंगे. इसका उद्देश्य बच्चों में वित्तीय जिम्मेदारी की समझ विकसित करना है. आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैंक बच्चों के खातों के लिए अलग सुरक्षा नियम निर्धारित कर सकते हैं. ये नियम मुख्यतः निकासी और जमा सीमा से संबंधित होंगे. जैसे ही बच्चा 18 वर्ष का होगा, उसकी नई केवाईसी प्रक्रिया कराई जाएगी और उससे हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

43 minutes ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

2 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

4 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

29 minutes ago