होम / बिजनेस / Tech Employees के लिए अच्छा नहीं रहा साल, अब तक इतने हजार की गई नौकरी

Tech Employees के लिए अच्छा नहीं रहा साल, अब तक इतने हजार की गई नौकरी

इस साल अप्रैल 2022 तक दुनियाभर के IT और टेक सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यह साल नौकरीपेशा, खासकर टेक कंपनियों में काम करने वालों के लिया अच्छा नहीं रहा. अब तक करीब 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है और आशंका है कि साल खत्म होते-होते ये आंकड़ा काफी आगे निकल जाएगा. चंद रोक पहले भारतीय IT कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिस (HCL Technologies) द्वारा वैश्विक स्तर पर छंटनी की खबर सामने आई थी. अब अमेरिकी कंपनी ट्विलियो (Twilio) ने 11 फीसदी कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला किया है. बता दें कि बीते महीने मैसेंजिग एप्लीकेशन स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी स्नैप इंक (Snap Inc) ने लगभग 20% कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था.

इसलिए निकाले कर्मचारी
क्लाउड कम्युनिकेशंस कंपनी ट्विलियो (Twilio) 2008 में अस्तित्व में आई थी. कंपनी ऑपरेटिंग मार्जिन को बेहतर बनाना, सेलिंग कैपेसिटी को बढ़ाना और ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करना चाहती है, इसलिए उसने अपनी वर्क फोर्स को कम करने का फैसला किया है. कंपनी ने छंटनी के संबंध में कर्मचारियों को पत्र भेजकर सूचित किया है.    

इतनी कंपनियों ने की छंटनी
एक रिपोर्ट में क्रंचबेस के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि इस साल अप्रैल 2022 तक दुनियाभर के IT और टेक सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है. इस दौरान दुनियाभर की 342 से अधिक टेक कंपनियों और स्टार्टअप ने अपने 43,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. अनुमान है अप्रैल के बाद से सितंबर 2022 तक छंटनी की भेंट चढ़ने वाले कर्मियों की संख्या 50,000 के पार पहुंच गई है. हालांकि, यह आशंका भी जताई जा रही है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा काफी ऊपर जा सकता है.

कठिन लेकिन, ज़रूरी फैसला
सेन फ्रैंसिस्को स्थित क्लाउड कम्युनिकेशंस कंपनी ट्विलियो अपने 11 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है. वैश्विक स्तर पर ट्विलियो में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 7,800 से अधिक है. कर्मचारियों को भेजे अपने लेटर में कंपनी के सीईओ Jeff Lawson ने लिखा है कि यह निर्णय बेहद कठिन ज़रूरी है. बता दें कि वैश्विक स्तर पर चल रहा छंटनी का यह सिलसिला भारत में भी शुरू हो गया है. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि एजेकेशन टेक कंपनी बायजूस (BYJU'S) ने अपने 550 कर्मचारियों को निकाल दिया है. इसी तरह, कुछ अन्य कंपनियों ने भी छंटनी की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago