होम / बिजनेस / अब इस टेक कंपनी ने ऑफिस आने को लेकर जारी किया फरमान, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

अब इस टेक कंपनी ने ऑफिस आने को लेकर जारी किया फरमान, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

ऐसा नहीं है कि ये कंपनी टेक सेक्‍टर की अकेली कंपनी है. इससे पहले इंफोसिस, एचसीएल और विप्रो जैसी कंपनियां भी ऐसे ही कदम उठा चुकी हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोविड के बाद वर्क फ्राम होम का कल्‍चर कर्मचारियों को ऐसा रास आ रहा है कि वो ऑफिस आने को तैयार ही नहीं हैं. इसी का नतीजा है कि इंफोसिस के बाद अब  एचसीएल (HCL) ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. कंपनी ने ये भी कह दिया है कि अगर कर्मचारियों ने इस आदेश को नहीं माना तो उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जा सकती है. 

कंपनी ने कर्मचारियों को कही ये बात? 
HCL की ओर से सभी डिजिटल फाउंडेशन सर्विसेज के कर्मचारियों को कहा गया है कि वो अपने निर्धारित ऑफिस में आकर कम से कम तीन दिन काम करें. कंपनी ने ये भी कहा है कि भले ही उनका बैंड कुछ भी हो लेकिन तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य है. कंपनी ने ये भी कहा कि वो हाईब्रिड मॉडल का पालन करती है लेकिन तीन दिन ऑफिस आना जरूरी है. 

ना आने पर क्‍या होगी कार्रवाई 
इंफोसिस की तरह अब HCL ने भी ऑफिस ना आने वाले कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किया है कि अगर वो नहीं आते तो उनके खिलाफ लीव विदआउट पे जैसे विकल्‍प को अपनाया जा सकता है. साथ ही कंपनी ने प्रोडक्टिविटी को लेकर भी कर्मचारियों को मैसेज दिया है कि वो इस पर लगातार नजर बनाए हुए है. कंपनी के कर्मचारियों को ये भी निर्देश दिया गया है कि वो कम से कम 8 घंटे की लैपटॉप एक्टिविटी करें. कंपनी ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी. 

इससे पहले कई और कंपनियां दे चुकी है सख्‍त निर्देश 
एचसीएल टेक सेक्‍टर की अकेली कंपनी नहीं है जिसने अपने कर्मचारियों को इस तरह के निर्देश दिए हैं. इससे पहले इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो भी अपने कर्मचारियों को इसी तरह के निर्देश जारी कर चुकी हैं. सबसे खास बात ये है कि टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन, इंफोसिस ने महीने में 10 दिन और विप्रो ने हफ्ते में 3 दिन ऑफिस से काम करने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें: राजनीतिक दलों की कमाई के इस सोर्स पर सुप्रीम कोर्ट ने चलाई कैंची, कही ये बात
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago