होम / बिजनेस / अब Reliance Retail में निवेश करने जा रही है ये कंपनी, लगाएगी इतने सौ करोड़ 

अब Reliance Retail में निवेश करने जा रही है ये कंपनी, लगाएगी इतने सौ करोड़ 

रिलायंस रिटेल इससे पहले कई फर्मो को अपनी 10 प्रतिशत से ज्‍यादा हिस्‍सेदारी बेचकर 8278 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस रिटेल पिछले कुछ समय में एक ऐसी कंपनी बनकर सामने आई है जिसमें निवेश करने वाली कंपनियों को इसमें बेहतर भविष्‍य दिखाई दे रहा है. इसी कड़ी में अब ADIA भी रिलायंस रिटेल में एक भारी भरकर राशि का निवेश करने जा रही है. ADIA रिलायंस रिटेल में 4967 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. ADIA ये निवेश 8.38 लाख करोड़ की वैल्‍यू पर कर रही है. 

आखिर ADIA को इस निवेश से क्‍या होगा फायदा? 
ADIA को रिलायंस रिटेल में होने वाले फायदे के बारे में बताने से पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर ये फर्म है कहां की. ADIA का पूरा नाम अबू धाबी इंवेस्‍मेंट अथॉरिटी है. ADIA के निवेश के बाद रिलायंस रिटेल बाजार मूल्‍यांकन के अनुसार देश की चार बड़ी कंपनियों में शामिल हो जाएगी. इस निवेश के बाद ADIA के पास रिलायंस रिटेल में 0.59 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी आ जाएगी. 

क्‍या बोली रिलायंस रिटेल की प्रमुख ईशा अबानी? 
इस साझेदारी के बाद ईशा अंबानी ने कहा कि ADIA के साथ हमारी इस साझेदारी ने दोनों कंपनियों के रिश्‍तों को नई ऊचाईयों पर पहुंचाया है. उन्‍होंने कहा कि उनके इस निवेश के बाद हम अपने रिटेल कारोबार को और विस्‍तार दे पाएंगे. उन्‍होंने ये भी कहा कि उनका ये निवेश हमारी रणनीति, काम करने के तरीके में उनके विश्‍वास को भी दिखाता है. साथ ही उनके भारतीय अर्थव्‍यस्‍था में भी विश्‍वास को दिखाता है. 

क्‍या बोले ADIA के कार्यकारी निदेशक? 
इस साझेदारी के बाद ADIA के कार्यकारी निदेशक हमद शाहवान अल्‍धाहेरी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने एक ऐसे बाजार में तेजी से ग्रोथ की है जो काफी अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहा है. ये निवेश हमारी रणनीति के अनुरूप है, जो अलग-अलग बाजारों में बदलाव ला रही है. उन्‍होंने कहा कि हम रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी करके और भारत के तेजी से ग्रो करते उपभोक्‍ता क्षेत्र में अपना कारोबार बढ़ाकर खुश हैं.

रिलायंस रिटेल अब तक जुटा चुका है बड़ी फंडिंग 
ADIA पहली कंपनी नहीं है जो रिलायंस रिटेल में पैसा लगा रही है. इससे पहले केकेआर 2069 करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद कंपनी में 0.25 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी खरीद चुका है. इस निवेश के बाद केकेआर की हिस्‍सेदारी 1.17% से बढ़कर 1.42 प्रतिशत हो गई है. उससे पहले कतर इन्‍वेस्‍टमेंट अथॉरिटी से लगभग 1 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के लिए 8278 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है. उसके पहले रिलायंस रिटेल अपनी 10 प्रतिशत से ज्‍यादा हिस्‍सेदारी बेचकर 8278 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. इससे कंपनी की वैल्‍यू 4.2 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

35 minutes ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

44 minutes ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

15 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

19 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

19 hours ago

बड़ी खबरें

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

44 minutes ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

35 minutes ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

15 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

19 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

17 hours ago