✕

होम / बिजनेस / इस राज्य में अब 24 घंटे खुलेंगे दुकान, पार्लर, कैफे; महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट को भी मंजूरी!

इस राज्य में अब 24 घंटे खुलेंगे दुकान, पार्लर, कैफे; महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट को भी मंजूरी!

छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल का उद्देश्य व्यापारिक विकास को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

छत्तीसगढ़ सरकार ने अब राज्यभर में दुकानें, पार्लर, कैफे और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुलने को लेकर घोषणा की है. मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य व्यापारिक विकास को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना बताया है. हालांकि, शराब की दुकानें पहले की तरह रात 10 बजे तक ही बंद करनी होंगी. इसके अलावा, राज्य सरकार ने महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति भी दे दी है.

आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे कर्मचारी

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस फैसले की घोषणा करते हुए बताया कि अब छत्तीसगढ़ में दुकानें 24 घंटे खुली रह सकेंगी और महिला कर्मचारी भी नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी. पहले व्यवसायों को हर हफ्ते एक दिन बंद रखना अनिवार्य था, लेकिन अब व्यापारी अपने अनुसार कामकाज के घंटे तय कर सकते हैं. हालांकि, सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों के अधिकार सुरक्षित रहें. कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा और किसी भी कर्मचारी से आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करवाया जा सकेगा. इसके अलावा, सभी दुकानदारों को श्रमिक कल्याण नीतियों का पालन करना अनिवार्य होगा ताकि कर्मचारियों के हित सुरक्षित रहें.

दुकान पंजीकरण प्रक्रिया भी हुई सरल

नई व्यवस्था के तहत दुकान पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल बना दिया गया है. पहले से ही कर्मचारी राज्य बीमा और भविष्य निधि योजनाओं में पंजीकृत व्यवसायों को स्वतः नई व्यवस्था में शामिल कर लिया जाएगा. हालांकि, उन्हें छह महीने के भीतर श्रम पहचान संख्या प्राप्त करनी होगी. इस अवधि के बाद आवेदन करने पर सरकारी नियमों के अनुसार शुल्क देना होगा.

छोटे व्यापारियों को होगा लाभ
पहले 24 घंटे संचालन की सुविधा केवल शहरी नगर निगम क्षेत्रों तक सीमित थी, लेकिन अब यह नीति उन छोटे व्यवसायों को भी लाभ देगी जो कम से कम 10 कर्मचारियों को रोजगार देते हैं. इसके अलावा, नियमों के उल्लंघन पर दंड बढ़ा दिया गया है, लेकिन व्यवसायी लंबे कानूनी मामलों से बचने के लिए समायोजन (compounding) का विकल्प चुन सकते हैं. सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब दुकान और प्रतिष्ठान पंजीकरण नगर निकायों के बजाय श्रम विभाग के अधीन रहेगा. पंजीकरण शुल्क को संशोधित कर कर्मचारियों की संख्या के आधार पर 1,000 से 10,000 रुपये के बीच कर दिया गया है, जबकि पहले यह 100 से 250 रुपये तक था.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

22 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

32 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

47 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago