होम / बिजनेस / रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब निजी हाथों में सौंपा गया ये काम 

रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब निजी हाथों में सौंपा गया ये काम 

निजीकरण का समर्थन करने वालों का मानना है कि नई व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और रेलवे के खर्चे में भी कमी आएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार रेलवे में भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है. इसी के तहत पहले प्राइवेट ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया और अब जनरल टिकटों की बिक्री भी निजी हाथों को सौंप रही है. फिलहाल पूर्वोतर रेलवे के 52 स्टेशनों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है. इसके तहत अब जनरल टिकटों की बुकिंग प्राइवेट कर्मचारी करेंगे. रेलवे प्रशासन ने एनएसजी-5 और एनएसजी-6 श्रेणी (नॉन सबअर्बन ग्रुप) के सभी स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

कई खाली पद नहीं भरे जाएंगे
सरकार की योजना रेलवे के कई कामों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि खाली हो रहे पदों को सरेंडर कर अब रेलवे आउटसोर्ट के माध्यम से कई काम कराएगा. इसमें जनरल टिकटों की बिक्री भी शामिल है. अब जनरल टिकटों की बुकिंग के लिए जंक्शन पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट तैनात होंगे. इसका मतलब है कि जंक्शन के टिकट काउंटर भी अब निजी हाथों में होंगे. यहां प्राइवेट कर्मचारी कमीशन के आधार पर रेलवे के जनरल टिकटों की बिक्री करेंगे.

इन स्टेशनों पर STBA तैनात  
मीडिया रिपोर्ट्स में पूर्वोतर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के हवाले से बताया गया है कि नई व्यवस्था के तहत वाराणसी मंडल प्रशासन ने एनएसजी- 5-6 श्रेणी के 31 स्टेशनों और जंक्शनों पर 41 एसटीबीए (Station Ticket Booking Agent) रखने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. इसी प्रकार लखनऊ मंडल प्रशासन ने गोरखपुर, कैंट, सहजनवां, पीपीगंज, मगहर, बृजमनगंज, शोहरतगढ़ और लक्ष्मीपुर सहित 52 स्टेशनों पर एसटीबीए तैनात करने के लिए टेंडर निकाल दिया है. 

कम किए जाएंगे खर्चे
निजीकरण का समर्थन करने वालों का मानना है कि नई व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और रेलवे के खर्चे में भी कमी आएगी. ऐसी खबर है कि खर्चे में कमी लाने के लिए रेलवे प्रशासन कम कार्य वाले पदों पर तैनात कर्मियों को दूसरे कार्यस्थलों पर समायोजित करेगा और खाली हो रहे पदों को सरेंडर कर आवश्यक कार्य आउटसोर्स से पूरे कराएगा. वहीं, गोरखपुर सहित प्रमुख स्टेशनों के पूछताछ काउंटर और अनाउंस सिस्टम भी निजी हाथों में सौंप दिए गए हैं. इसके अलावा, पूर्वोतर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर और लखनऊ सहित 37 स्टेशनों के आस-पास यात्री टिकट सुविधा केंद्र खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

14 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.