होम / बिजनेस / 8 घंटे इंतजार, सुबह 8 बजे कॉल; इस कंपनी के फाउंडर ने बताए इंटरव्यू के अजीब तरीके

8 घंटे इंतजार, सुबह 8 बजे कॉल; इस कंपनी के फाउंडर ने बताए इंटरव्यू के अजीब तरीके

प्रिस्टीन केयर (Pristyn Care) के को-फाउंडर हरसिमरबीर सिंह ने लिंक्डइन पर बताया कि वह इंटरव्यू के समय लोगों को छांटने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO शांतनु देशपांडे के 'ज्ञान' पर बवाल अभी थमा भी नहीं था कि एक कंपनी के को-फाउंडर ने इंटरव्यू के 'अजीबोगरीब तरीके' बता डाले. हालांकि, उन्हें भी सोशल मीडिया पर देशपांडे की तरह ही डोज़ मिल रहा है. प्रिस्टीन केयर (Pristyn Care) के को-फाउंडर हरसिमरबीर सिंह ने लिंक्डइन पर बताया कि वह इंटरव्यू के समय लोगों को छांटने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. मामला बढ़ता देख हरसिमरबीर ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी, पर तब तक उसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे.

सुबह 8 बजे करते हैं कॉल 
इस हेल्थ-टेक कंपनी के को-फाउंडर हरसिमरबीर सिंह ने अपनी पोस्ट में इंटरव्यू के तरीकों के बारे में बताते हुए कहा कि वह नौकरी की तलाश में आने वालों को ऑफिस में 6 से 8 घंटे तक रोकते हैं, जिससे वह उनके धैर्य का पता लगा सकें. साथ ही उनकी तरफ से सुबह करीब 8 बजे फोन कर संबंधित व्यक्ति को इंटरव्यू के शेड्यूल की जानकारी दी जाती है, ताकि यह पता लगे कि कर्मचारी नियमित रूप से सुबह जल्दी उठने वाला शख्स है या नहीं. 

सन्डे को रखते हैं इंटरव्यू  
सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने बताया कि वह पहले राउंड के टेलीफोन को रात 11 बजे के आसपास रखते हैं, ताकि यह जान सकें कि भावी कर्मचारी देर तक काम कर सकता है या नहीं. इसके अलावा वह फेस-टू-फेस इंटरव्यू को रात 9 बजे शेड्यूल करते हैं, जिससे कर्मचारी के लंबे समय तक वर्किंग के बारे में पता चल सकें. इतना ही नहीं, वह कुछ राउंड के इंटरव्यू वह रविवार को रखते हैं, ताकि कर्मचारी की काम के प्रति प्रतिबद्धता का अंदाजा लगाया जा सके.

लोगों ने बनाया निशाना 
हरसिमरबीर सिंह ने अपने 'अजीबोगरीब तरीकों' के बारे में आगे बताते हुए लिखा कि वह शहर के बाहर रहने वाले उम्मीदवारों को अगले ही दिन इंटरव्यू के लिए बुलाते हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि उम्मीदवार व्यस्तता में भी अपने काम को कितना तेजी से कर सकता है. सिंह के ये तरीके जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और लोगों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया. एक यूजर ने प्रिस्टीन केयर के को-फाउंडर की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आप में जरा सा भी आत्मसम्मान है, तो आप ऐसी कंपनियों में काम करने के लिए कभी भी अप्लाई न करें'. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर कोई कंपनी इंटरव्यू के लिए ऐसी प्रक्रिया अपना रही है, तो जाहिर है नौकरी मिलने पर वो आपको 24x7 उपलब्ध रहने के लिए कहेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

7 hours ago