✕

होम / बिजनेस / पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब देश में कहीं भी किसी भी बैंक के ब्रांच से मिलेगी पेंशन

पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब देश में कहीं भी किसी भी बैंक के ब्रांच से मिलेगी पेंशन

पेंशनभोगी 1 जनवरी 2025 से भारत में कहीं भी, किसी भी बैंक, किसी भी शाखा से पेंशन उठा सकते है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एम्पलॉय पेंशन स्कीम (Employee Pension Scheme) के तहत पेंशन (Pension) पाने वाले पेंशनधारकों (Pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी है. एक जनवरी 2025 से ईपीएस पेंशनर्स (EPS Pensioners) देश के किसी भी कोने में किसी भी बैंक के किसी भी शाखा से पेंशन पा सकते हैं. श्रम एंव रोजगार मंत्री (Union Minister of Labour and Employment) मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya ) ने ये जानकारी दी है. इस फैसले से 78 लाख के करीब ईपीएस पेंशनधारकों को फायदा होगा.  

78 लाख ईपीएस पेंशनर्स को फायदा

श्रम एंव रोजगार मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज कर इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एंव रोजगार मंत्री और सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज, ईपीएफ के चेयरपर्सन मनसुख मंडाविया ने एम्पलॉय पेंशन स्कीम 1995 (Employees Pension Scheme 1995) के लिए सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (Centralized Pension Payment System) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर सेंट्रलाइज्ड सिस्टम तैयार होने से भारत के किसी भी कोने में किसी भी बैंक के किसी भी ब्रांच से पेंशनर्स को पेंशन दिया जा सकेगा. सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम से ईपीएफओ (EPFO) के 78 लाख ईपीएस पेंशनर्स को फायदा होगा.  

पेंशनर्स की मुश्किलें होंगी कम

इस ऐतिहासिक फैसले पर श्रम एंव रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम को मंजूरी देने से ईपीएफओ के आधुनिकरण में महत्वपूर्ण माइलस्टोन साबित होने जा रहा है. देश में कहीं भी किसी भी बैंक के किसी ब्रांच से पेंशनर्स को पेंशन दिए जाने से पेंशनर्स की मुश्किलों को हल करने में मदद मिलेगा जिसका वे लंबे समय से सामना कर रहे थे. 

पेंशन पेमेंट आर्डर की नहीं होगी जरूरत

सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम के जरिए देश में पेंशन डिस्बर्समेंट में मदद मिलेगी और इसके लिए पेंशन पेमेंट आर्डर (Pension Payment Orders) के ट्रांसफर करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. पहले पेंशनर्स के एक जगह से दूसरी जगह जाने पर, या बैंक या शाखा बदलने पर  पेंशन पेमेंट आर्डर जारी करना पड़ता था. ऐसे पेंशनर्स जो रिटायरमेंट के बाद अपने होमटाउन चले जाते हैं उन्हें इससे बड़ी राहत मिलेगी. अगले फेज में  सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम को आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम (Aadhaar-based payment system) के साथ जोड़ा जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

47 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

47 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।