होम / बिजनेस / अब एक ही केवाईसी से हो जाएगा काम

अब एक ही केवाईसी से हो जाएगा काम

अब एक ही केवाईसी का फायदा आपको सभी सेवाओं में मिल जाए, जिससे आम आदमी के समय की बचत भी होगी और एक ही केवाईसी सभी सेवाओं में लागू हो जाएगा. ये एक तरह का नया सिस्‍टम डेवलप किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मौजूदा समय में आपको अपनी अलग-अलग खातों या सेवाओं के लिए अलग-अलग तरह से केवाईसी कराना पड़ता है. लेकिन वित्‍त मंत्रालय विचार कर रहा है कि अब एक ही केवाईसी का फायदा आपको सभी सेवाओं में मिल जाए. जिससे आम आदमी के समय की बचत भी होगी और एक ही केवाईसी सभी सेवाओं में लागू हो जाएगा. ये एक तरह का नया सिस्‍टम डेवलप किया जा रहा है जिससे अलग-अलग केवाईसी की जरूरत न पड़े. 

क्‍या होता है मौजूदा सिस्‍टम 
मौजूदा सिस्‍टम में ऐसा देखा जाता है कि अगर आपका अलग-अलग बैंकों में अकाउंट है या आप किसी तरह का डिमेट या दूसरी सेवाओं का इस्‍तेमाल करते है तो उसे हर जगह के लिए अलग से केवाईसी कराना पड़ता है. लेकिन अब वित्‍त मंत्रालय ऐसे सिस्‍टम पर काम कर रहा है कि आपका एक ही केवाईसी किया जाएगा. जो हर जगह ऑटोमैटिक तरीके से चला जाएगा. 

समय की होगी बड़ी बचत 
अगर वित्‍त मंत्रालय इस सेवा को लागू करने में कामयाब हो जाता है तो ऐसे में ये आम आदमी के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो जाए. क्‍योंकि मौजूदा सिस्‍टम में हर जगह के लिए अलग-अलग केवाईसी कराना पड़ता है, जिससे आम आदमी का समय भी खराब होता है और उसके अलग-अलग जगह भी जाना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो ये आसानी से हो जाता है लेकिन कई बार अलग-अलग तरह की तकनीकी समस्‍याओं के कारण ये नहीं हो पाता है. जिससे परेशानी का सामना आम आदमी को करना पड़ता है.
 
वित्‍त मंत्री कर चुकी है अपील 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण इससे पहले एक सम्‍मेलन में भारतीय कारोबारियों से लगातार तेजी से बदलती इस अर्थव्‍यवस्‍था में और बेहतर करने की अपील कर चुकी हैं. ये भी कह चुकी हैं कि देश की बड़ी कंपनियां अगर समय पर एमएसएमई का पेमेंट कर दें तो उससे और बेहतर स्थिति बन सकती हैं. ये सभी बातें उन्‍होंने एक कार्यक्रम के दौरान कही थी. सरकार लगातार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने को लेकर काम कर रही है. जिसमें कारोबार को सरल बनाने और आम आदमी से लेकर अलग-अलग सेक्‍टर के लिए कई तरह की सुविधाओं के विकास की बात है.  

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

7 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

7 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

7 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

10 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

11 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

7 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

7 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

7 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.