✕

होम / बिजनेस / अब सिर्फ फूड ही नहीं, मिनटों में गिफ्ट भी पहुंचाएगा Swiggy, जानिए पूरी डिटेल

अब सिर्फ फूड ही नहीं, मिनटों में गिफ्ट भी पहुंचाएगा Swiggy, जानिए पूरी डिटेल

कंपनी ने लॉन्च किया 'Swiggy Giftables', जल्द ही दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में विस्तार की तैयारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अब उपहार (Gift) डिलीवरी के क्षेत्र में कदम रखते हुए एक नई सेवा 'Giftables' लॉन्च की है. इसके तहत ग्राहक अब ऐप के जरिए मिनटों में गिफ्ट ऑर्डर कर सकते हैं. यह सेवा फिलहाल बेंगलुरु में शुरू हो चुकी है और जल्द ही दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों में भी इसका विस्तार किया जाएगा.

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर लॉन्च

कंपनी ने इस नई सेवा की शुरुआत ऐसे समय में की है जब क्विक कॉमर्स कंपनियां त्योहारी सीजन को लेकर नई सेवाएं और उत्पाद बाजार में उतार रही हैं. 'गिफ्टेबल्स' का मकसद खास मौकों पर उपहार खरीदने में आने वाली परेशानियों को दूर करना है चाहे वह अंतिम समय की उलझन हो या योजनाबद्ध गिफ्टिंग.

क्या मिलेगा Giftables में?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विगी 'गिफ्टेबल्स' के तहत ग्राहकों को प्रीमियम चॉकलेट्स, केक, फूल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, खिलौने जैसी चीजें उपलब्ध करवा रही है. ये उपहार एक घंटे से भी कम समय में ग्राहक के घर तक पहुंचाए जाएंगे.

गिफ्ट देना आसान बनाना हमारा उद्देश्य' – स्विगी

स्विगी के सह-संस्थापक और चीफ ग्रोथ ऑफिसर ने कहा “उपहार देना एक खूबसूरत परंपरा है, लेकिन यह कई बार एक उलझन भरा काम बन जाता है. गिफ्टेबल्स के जरिए हम उस उलझन को खत्म करना चाहते हैं. यूज़र को अब अलग-अलग ऐप्स या वेबसाइट्स पर भटकने की जरूरत नहीं होगी.”

AI चैटबॉट से मिलेगा गिफ्ट का सुझाव

कंपनी का दावा है कि जल्द ही ऐप में एक AI-पावर्ड गिफ्टिंग चैटबॉट भी जोड़ा जाएगा, जो यूज़र्स को उनकी पसंद और अवसर के मुताबिक व्यक्तिगत सुझाव देगा. साथ ही, ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कस्टम गिफ्ट कॉम्बिनेशन भी बना सकेंगे. उदाहरण के लिए पसंदीदा बेकरी के केक के साथ फूल, मिठाई के साथ परफ्यूम या फिर कपकेक के साथ बच्चों के खिलौने, ये सभी एक ही ऑर्डर में मंगवाए जा सकेंगे, जिससे फूड डिलीवरी और गिफ्ट के लिए अलग-अलग ऑर्डर करने की झंझट खत्म हो जाएगी.

उपहार देने का अनुभव बदलेगा Swiggy Giftables?

फूड डिलीवरी के क्षेत्र में पहले ही बड़ी पकड़ बना चुकी Swiggy अब गिफ्टिंग एक्सपीरियंस को भी री-डिफाइन करना चाहती है. 'गिफ्टेबल्स' न केवल क्विक डिलीवरी का वादा करता है, बल्कि एक स्मूद और पर्सनलाइज़्ड खरीदारी अनुभव भी प्रदान करता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 day ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 day ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago