✕

होम / बिजनेस / अब भारत के एस्‍ट्रोनॉट को प्रशिक्षण देने जा रहा है NASA, इस मिशन पर रवाना होगा इंडिया

अब भारत के एस्‍ट्रोनॉट को प्रशिक्षण देने जा रहा है NASA, इस मिशन पर रवाना होगा इंडिया

पिछले साल पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के वक्‍त अमेरिका ने कहा था कि वो 2024 तक एक भारतीय को  इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में भेजेगा. गार्सेटी ने कहा कि हम उसी वायदे को पूरा करने को लेकर काम कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 अब तक हथियारों से लेकर कई क्षेत्रों में कारोबार कर रहे भारत अमेरिका के बीच नए तरह का समन्‍वय शुरू होने जा रहा है. अमेरिका अब भारतीय एस्‍ट्रोनॉट को विशेष प्रशिक्षण देने जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि ये भारत और अमेरिका के बीच किए गए कई वायदों में एक वायदा है. भारत में अमेरिका के दूत एरिक गार्सेटी ने ये बात यूएसआईबीसी की एक मीटिंग के बाद कही.

एरिक गार्सेटी ने कही क्‍या बात? 
एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम जल्‍द ही इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से निसार उपग्रह को प्रक्षेपित करने जा रहे हैं. ये उपग्रह पारिस्थिति तंत्र पृथ्‍वी की सतह, प्राकृतिक खतरों, समुद्र के स्‍तर में बढ़ोतरी और क्रायोस्‍फीयर सहित सभी तरह के संसाधनों की निगरानी करेगा. निसार उपग्रह भारत और अमेरिका के बीच एक संयुक्‍त साझेदारी में बना उपग्रह है. उन्‍होंने ये भी कहा कि शांति के क्षेत्र में हो या अंतरिक्ष के क्षेत्र में दोनों देशों ने मिलकर काम किया है. 

ये भी पढ़ें: अपनी इस डील को लेकर CCI के दरवाजे पर पहुंची Reliance, बनेगी मनोरंजन की सबसे बड़ी कंपनी

क्‍या बोले इसरो प्रमुख? 
इसरो प्रमुख सोमनाथ ने इस मौके पर कहा कि मैं दोनों देशों शीर्ष नेतृत्‍व की दूरदर्शी सोच को सलाम करता हूं जिन्‍होंने इस तरह का समझौता किया है. उन्‍होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि दोनों देश चंद्रमा को एक स्‍थाई जगह के तौर पर देखते हैं जहां जाकर दोनों लोग स्‍थायी रूप से काम कर सकते हैं. बेंगलुरु में आयोजित हुई इस बैठक में कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे. इसमें अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. एस सोमनाथ मौजूद रहे. 

इस मिशन पर काम कर रहा है भारत 
पिछले साल अमेरिका की यात्रा पर गए थ तो अमेरिका ने कहा था कि 2024 के आखिरी तक एक भारतीय को इंटरनेशनल स्‍पेस सेंटर तक भेजा जाएगा. उन्‍होंने कहा कि अमेरिका ने उस वायदे को पूरा करने को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. एरिक गार्सेटी ने ये बात भारतीय स्‍टार्टअप के लिए अवसरों की शुरूआत जैसे कार्यक्रम को लेकर कही. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.