होम / बिजनेस / रिलायंस ने भी दिया तुर्किए को झटका, अब Ajio पर नहीं मिलेंगे तुर्की अपैरल ब्रांड्स

रिलायंस ने भी दिया तुर्किए को झटका, अब Ajio पर नहीं मिलेंगे तुर्की अपैरल ब्रांड्स

तुर्की द्वारा पाकिस्तान का खुला समर्थन उसके ब्रांड्स के लिए भारी साबित हो रहा है. भारत में प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने इसके तहत सख्त निर्णय लेने शुरू कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य तनाव के दौरान तुर्की द्वारा पाकिस्तान के समर्थन के बाद भारत में तुर्की उत्पादों के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. इसके चलते देश के सबसे अमीर व्यापारी मुकेश अंबानी की रिलायंस रीटेल के स्वामित्व वाले आजियो (AJIO) ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर तुर्की ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा प्रमुख फैशन ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने भी एक सप्ताह पहले ही तुर्की ब्रांड्स की अस्थायी बिक्री रोक दी है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

तुर्की ब्रांड्स हुए आउट ऑफ स्टॉक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस के स्वामित्व वाले फैशन प्लेटफॉर्म ‘आजियो’ ने भी अपने पोर्टल से कोटन, एलसी वाइकिकी और मावी जैसे तुर्की परिधान ब्रांड्स को हटा दिया है. फिलहाल ये सभी उत्पाद ‘आउट ऑफ स्टॉक’ दिख रहे हैं. रिलायंस के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानती है और इसी नीति के तहत तुर्की में स्थित अपना कार्यालय भी बंद कर चुकी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहले किवांक टेक्सटाइल के साथ एक साझेदारी की थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि अब ये कंपनियां केवल सामान्य वैश्विक आपूर्तिकर्ता हैं और उनका कारोबार रिलायंस की कुल गतिविधियों का बहुत ही छोटा हिस्सा है.

मिंत्रा मे भी लगाई तुर्की ब्रांड्स पर रोक

उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बीते सप्ताहांत मिंत्रा ने इन ब्रांड्स की वेबसाइट पर विजिबिलिटी को कम करना शुरू कर दिया था और गुरुवार तक इनकी बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई. इसमें अलीबाबा के स्वामित्व वाली ‘ट्रेंडयोल’ जैसे ब्रांड शामिल हैं, जिनका भारत में वितरण अधिकार मिंत्रा के पास है. ट्रेंडयोल मिंत्रा पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले महिला परिधान ब्रांड्स में से एक माना जाता है. हालांकि कंपनी ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

व्यापारिक संगठन भी आए मैदान में

कैट (अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ)* ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह तुर्किये और अजरबैजान के साथ सभी व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों का बहिष्कार करेगा. यह फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर समर्थन देने को लेकर लिया गया है, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. कैट ने अपने बयान में कहा कि देशभर के व्यापारी तुर्किये और अजरबैजान से वस्तुओं का आयात रोकेंगे और इन देशों में भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल या कंपनियों को किसी भी प्रकार के संपर्क से बचने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके अलावा, वाणिज्य मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से नीति-स्तरीय समीक्षा की मांग की जाएगी.

अब अमेजन पर टिकी नजरें

जहां एक ओर मिंत्रा और आजियो ने तुर्की ब्रांड्स पर रोक लगाई है, वहीं सूत्रों के अनुसार अमेजन अभी भी भारत में तुर्की परिधान और लाइफस्टाइल ब्रांड्स की बिक्री कर रहा है. आने वाले दिनों में अन्य प्लेटफॉर्म्स की रणनीतियों पर भी सबकी निगाहें रहेंगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

2 hours ago

केरल विझिंजम पोर्ट डील के पीछे कौन? सौदे की परतें खोलती खास पड़ताल

$1.4 अरब की अडानी डील, जटिल कॉरपोरेट संरचनाएं, फैमिली ट्रस्ट और एक ऐसा नेटवर्क, जिसकी कड़ियां चुपचाप पनामा नहर तक पहुंचती हैं. (भाग-1)

2 hours ago

पूर्व टीवी संपादक ने शुरू की उत्तर प्रदेश की पहली NABL-मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब

इस उपलब्धि के साथ Laxhar Evidence Labs उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी फॉरेंसिक लैब बन गई है, जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में NABL की मान्यता मिली है. ह

3 hours ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

17 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

प्रो. उमेश वी. वाघमारे बने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नए सचिव

केंद्र सरकार ने प्रो. उमेश वी. वाघमारे की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

2 hours ago

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

2 hours ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

19 hours ago

केरल विझिंजम पोर्ट डील के पीछे कौन? सौदे की परतें खोलती खास पड़ताल

$1.4 अरब की अडानी डील, जटिल कॉरपोरेट संरचनाएं, फैमिली ट्रस्ट और एक ऐसा नेटवर्क, जिसकी कड़ियां चुपचाप पनामा नहर तक पहुंचती हैं. (भाग-1)

2 hours ago

पूर्व टीवी संपादक ने शुरू की उत्तर प्रदेश की पहली NABL-मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब

इस उपलब्धि के साथ Laxhar Evidence Labs उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी फॉरेंसिक लैब बन गई है, जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में NABL की मान्यता मिली है. ह

3 hours ago