✕

होम / बिजनेस / अब Indigo भी देगी बिजनेस क्लास सर्विस, यात्रियों को कई Complementary Services का भी मिलेगा आनंद!

अब Indigo भी देगी बिजनेस क्लास सर्विस, यात्रियों को कई Complementary services का भी मिलेगा आनंद!

IndiGo देश के प्रमुख शहरों में बिजनेस क्लास सर्विस शुरू करने जा रही है. इसके साथ ही कंपनी ने यात्रियों को लजीज खाने का आनंद देने के लिए ओबेरॉय कैटरिंग सर्विसेज के साथ साझेदारी भी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, भारत की किफायती एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) भी अब बिजनेस-क्लास सर्विस शुरू करने वाली है. इसने अपने नए बिजनेस क्लास विमान के अंदरूनी हिस्से की झलक दिखाई है, जिसे इंडिगो स्ट्रेच नाम दिया गया है. इंडिगो ने इस नए प्रोडक्ट की घोषणा अगस्त में की थी. वहीं, अब ये सर्विस शुरू होने जा रही है. तो चलिए आपको इंडिगो स्ट्रेच के किराए, रूट और इसकी सर्विस की पूरी जानकारी देते हैं?

इन शहरों के लिए शुरू होगी बिजनेस क्लास सर्विस
अब इंडिगो से सफर करने वाले यात्री बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों को जोड़ने वाली फ्लाइट के लिए बिजनेस क्लास की सीटें बुक कर सकेंगे. इससे इंडिगो अब टाटा समूह के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा की कतार में आ गई है, जो फिलहाल में देश में बिजनेस-क्लास सेवाएं प्रदान करने वाली बड़ी एयरलाइन हैं. हालांकि, इंडिगो का कहना है कि उसका अफोर्डेबल सेगमेंट पर फोकस बरकरार रहेगा. बिजनेस क्लास पेश करने का उद्देश्य सिर्फ यात्रियों को ज्यादा विकल्प देना है. 

इतना होगा किराया 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो एयरलाइन ने दिल्ली-मुंबई मार्ग के लिए 18,018 रुपये के शुरुआती किराए पर अपनी बिजनेस क्लास सेवा शुरू की है. इसके लिए बुकिंग अगस्त में ही शुरू हो गई थी. इंडिगो स्ट्रेच अगले साल के अंत तक सभी 12 रूट को कवर करना चाहती है.

लजीज खाने के साथ कई कॉम्प्लिमेंट्री सर्विसेज का आनंद
इंडिगो ने अपने यात्रियों को लजीज खाने का स्वाद देने के लिए ओबेरॉय कैटरिंग सर्विसेज के साथ साझेदारी की है. यह बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए विशेष रूप से तैयार स्वस्थ भोजन के विकल्प उपलब्ध कराएगा. यात्रियों को मुफ्त शाकाहारी फूड बॉक्स और अलग-अलग पेय पदार्थ चुनने का विकल्प भी मिलेगा. इंडिगो स्ट्रेच यात्रियों को कई कॉम्प्लिमेंट्री सर्विसेज भी मिलेंगी, जैसे कि उन्हें कोई सुविधा शुल्क नहीं देना होगा. वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एडवांस सीट सेलेक्शन कर सकते हैं. उन्हें चेक-इन प्रायोरिटी और बोर्डिंग प्रीविलेज भी मिलेगा.

इंडिगो स्ट्रेच में मिलेंगी आरामदायक सीटें
इंडिगो स्ट्रेच यात्रियों को बेहतरीन ट्रैवल एक्सपीरियंस देगी. इंडिगो स्ट्रेच कैबिन में 12 सीटें होंगी, जो आरामदायक 2-2 लेआउट में व्यवस्थित होंगी, जिसमें 2 सीटों वाली विशाल संरचना में व्यवस्थित कूप-शैली की सीटिंग है. प्रत्येक सीट में 38 इंच की पिच और 21.3 इंच की चौड़ाई है, जिससे यात्रियों को आराम के लिए पर्याप्त जगह मिलती है. इंडिगो स्ट्रेच सीट के हेडसेट को छह-तरफ एडजस्ट किया जा सकता है. इसमें अधिक आराम के लिए 5 इंच तक झुकने वाली कुर्सी भी है. थ्री-पिन यूनिवर्सल पावर आउटलेट और 60-वाट यूएसबी टाइप-सी पावर सप्लाई भी है. वहीं, मानक 6E केबिन में 208 सीटों की व्यवस्था बनी रहेगी, जिसमें विमान के मध्य भाग में XL सीटिंग विकल्प भी शामिल है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

35 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

47 minutes ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

56 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

2 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

56 minutes ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

35 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

47 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

2 hours ago