होम / बिजनेस / अब इस भारतीय IT कंपनी ने की छंटनी, 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

अब इस भारतीय IT कंपनी ने की छंटनी, 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

बीते कुछ वक्त से लगातार छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं. अलग-अलग सेक्टर की कई कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईटी कंपनियों में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है. अब खबर है कि देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉप्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिस (HCL Technologies) ने वैश्विक स्तर पर छंटनी की है. कंपनी ने अपने 350 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिन लोकेशन पर छंटनी की गई है, इसमें भारत, फिलीपींस और ग्वाटेमाला भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निकाले गए कर्मचारियों का कंपनी में आखिरी दिन 30 सितंबर होगा.

कई सेक्टर्स में हुई छंटनी
HCL से पहले भी कई दिग्गज कंपनियां छंटनी कर चुकी हैं. बीते कुछ वक्त से लगातार छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं. अलग-अलग सेक्टर की कई कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. HCL की बात करें, तो जिन कर्मचारियों की नौकरी गई है, वो कंपनी की क्लाइंट माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के न्यूज रिलेटेड प्रोडक्ट्स पर काम कर रहे थे.   

क्या उठाया ये कदम? 
दुनिया में चल रही उथलपुथल और खासकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सुस्त चाल ने IT कंपनियों को काफी परेशान कर रखा है. इसके अलावा, वैश्विक मुद्रास्फीति भी चिंता का विषय बनी हुई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय कंपनी के इस कदम से आईटी सेक्टर के लिए आगे मुश्किल हालात के संकेत मिल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि कर्मचारियों को हाल ही में हुई एक टाउन हॉल मीटिंग में छंटनी के बारे में बताया गया था. हालांकि, एचसीएल की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इन कंपनियों पर भी असर
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि HCL Technologies अकेली ऐसी भारतीय आईटी कंपनी नहीं है, जो दुनियाभर के आर्थिक दबावों के कारण मुश्किल में है. वैश्विक मुद्रास्फीति की बढ़ती चिंताओं ने TCS, Wipro और Infosys जैसी कंपनियों को भी संकट में डाल दिया है. लगातार लागत बढ़ने के कारण इन कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

9 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

20 minutes ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

35 minutes ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

16 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

16 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

35 minutes ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

9 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

20 minutes ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस