होम / बिजनेस / अब सरकारी दौरे पर केन्‍द्रीय कर्मचारियों को मिली इस ट्रेन से सफर की अनुमति

अब सरकारी दौरे पर केन्‍द्रीय कर्मचारियों को मिली इस ट्रेन से सफर की अनुमति

केन्‍द्रीय कर्मचारी भले ही किसी प्रशिक्षण के लिए जाएं या सरकारी दौरे के लिए जाएं या स्‍थानांतरण पर जाएं या सेवानिवृति पर जाएं वो अब अन्‍य गाडि़यों के साथ तेजस का भी इस्‍तेमाल कर पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्रालय ने केन्‍द्रीय सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए एक और सुविधा का इजाफा किया है. अब केन्‍द्रीय कर्मचारी सरकारी दौरे, प्रशिक्षण, स्‍थानांतरण और सेवानिवृति पर अन्‍य रेलगाड़ीयों के साथ तेजस गाड़ी का भी इस्‍तेमाल कर सकेंगे. सोमवार को केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी.

अब तक केन्‍द्र के कर्मचारियों के लिए रेलवे की कुछ ही सीमित गाड़ीयां मौजूद थी. लेकिन अब ये कर्मचारी किसी भी विभाग के हों वो भले ही किसी प्रशिक्षण के लिए जाएं या सरकारी दौरे के लिए जाएं या स्‍थानांतरण पर जाएं या सेवानिवृति पर जाएं वो अब अन्‍य गाडि़यों के साथ तेजस का भी इस्‍तेमाल कर पाएंगे. तेजस भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन है, जिसका संचालन आईआरसीटीसी करता है. इस ट्रेन में दूसरी ट्रेनों के मुकाबले कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. 

तेजस ट्रेन में क्‍या है खास 
आईआरसीटीसी इस ट्रेन का संचालन करती है. इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा है. ये ट्रेन पूरी तरह से एसी युक्‍त है जबकि इसके दरवाजे भी ऑटोमैटिक है. इस ट्रेन का डिजाइन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने योग्‍य है लेकिन फिलहाल इसे 130 किलोमीटर की रफ्तार से ही चलने की अनुमति मिली है. इस ट्रेन को लखनऊ- नई दिल्‍ली और मुंबई अहमदाबाद के रूट पर चलाया गया है. 

कोरोना के बाद कम हो गई थी बुकिंग
कोरोना की पहली वेव के साथ ही तेजस ट्रेन को जैसे नजर लग गई थी. इस ट्रेन को यात्री ही नहीं मिल रहे थे, जिसके चलते इसका ऑपरेशन कई बार स्‍थगित करना पड़ा. ये रेलवे का एक महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट है, लेकिन यात्री न मिलने के कारण ये बड़ी परेशानी में चला गया था, लेकिन अब केन्‍द्रीय कर्मचारियों को भी इसमें सफर की अनुमति मिल गई है तो ऐसे में इस ट्रेन का फुटफॉल और बढ़ने की संभावना है. 

आखिर कितना है तेजस का किराया 
दिल्‍ली लखनऊ और मुंबई अहमदाबाद के रूट पर चलने वाली इस ट्रेन में दो तरह का किराया है. लखनऊ से दिल्‍ली तक चलने वाली गाड़ी में एसी चेयरकॉर का किराया 998 रुपये है जबकि एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरकार का किराया 2006 रुपये है. जबकि दिल्‍ली से लखनऊ की ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 1155 रुपये और एग्‍जीक्‍यूटिव चेयर कार का किराया 2142 रुपये है.
इसी तरह मुंबई से अहमदाबाद का एसी चेयरकार का किराया 1124 रुपये और एग्‍जीक्‍यूटिव चेयर कार का किराया 2053 रुपये है. जबकि अहमदाबाद से मुंबई का एसी चेयरकार का किराया 1140 रुपये और एग्‍जीक्‍यूटिव चेयर कार का किराया 2064 रुपये है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

18 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

18 hours ago