होम / बिजनेस / अब Reliance के इस बड़े अधिग्रहण का मिला अप्रूवल,  जानिए क्‍या है पूरी डील 

अब Reliance के इस बड़े अधिग्रहण का मिला अप्रूवल,  जानिए क्‍या है पूरी डील 

दिसंबर 2022 में  रिलायंस की रिटेल यूनिट RRVL ने कुल 2,850 करोड़ में METRO  कैश एंड कैरी इंडिया को पूरी तरह से हासिल करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसे अब CCI ने अप्रूवल दे दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिग बाजार को टेकओवर करने के बाद अब रिलाइंट रिटेल वेंचर ने रिटेल सेक्‍टर के एक और बड़े प्‍लेयर मेट्रो कैश एंड कैरी (METRO Cash and Carry) को अधिग्रहण को करने का रास्‍ता पूरी तरह से साफ हो गया है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रिटेल सेक्‍टर की कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के रिलायंस रिटेल वेंचर (आरआरवीएल) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. RRVL मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की सहायक कंपनी है. प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने एक ट्वीट करके इस अधिग्रहण के मंजूरी की जानकारी दी है. 


क्‍या कहता है सीसीआई का ट्वीट 
भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने एक ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि उसने अपने ट्वीट में कहा है कि 
C-2023/02/1000 आयोग ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी है.


इतने करोड़ में हुआ अधिग्रहण 
दिसंबर 2022 में, RIL ने कहा कि RRVL ने कुल 2,850 करोड़ रुपये में METRO कैश एंड कैरी इंडिया को पूरी तरह से हासिल करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे. इस अधिग्रहण के हिस्से के रूप में, रिलायंस रिटेल अमृतसर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, गाजियाबाद, गुंटूर, हैदराबाद, हुबली, इंदौर, लखनऊ, कोलकाता,  मुंबई,  नासिक,  सूरत, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में मेट्रो इंडिया के स्टोर के नेटवर्क का रिलायंस उपयोग करने में सक्षम होगा. आरआरवीएल को मेट्रो इंडिया के सप्‍लाई चेन नेटवर्क का फायदा उठाने के अलावा रजिस्‍टर्ड किराना स्टोर, संस्थागत ग्राहकों और एक मजबूत सप्‍लाईकर्ता नेटवर्क तक भी पहुंच पाएगा. उस समय एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिटेल विंग METRO कैश एंड कैरी इंडिया के होटल, रेस्तरां और कैटरर्स (HoReCa) के ग्राहकों को भी सुरक्षित करने में सक्षम होगा.


इससे पहले बिग बाजार का भी कर चुका है अधिग्रहण 
रिलायंस रिेटेल वेंचर रिटेल स्‍टोर में लगातार अपनी पहुंच को बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रहा है. कंपनी इससे पहले बिग बाजार का भी अधिग्रहण कर चुकी है. future group ने ये सौदा रिलायंस के साथ 24713 करोड़ रुपये में किया था. इस समझौते के अनुसार उसने कई ऐसी लोकेशन पर स्‍मार्ट बाजार शुरू भी कर दिए हैं जहां पहले से बिग बाजार चल रहा था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

23 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

23 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

23 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

1 day ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

1 day ago


बड़ी खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

11 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

5 hours ago

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

4 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

25 minutes ago