होम / बिजनेस / कैंपा ही नहीं ये ब्रांड भी हैं अंबानी की शॉपिंग लिस्ट में, FMCG सेक्टर पर कब्जे की तैयारी

कैंपा ही नहीं ये ब्रांड भी हैं अंबानी की शॉपिंग लिस्ट में, FMCG सेक्टर पर कब्जे की तैयारी

FMCG सेक्टर डबल डिजिट में ग्रोथ कर रहा है. भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला ये चौथा बड़ा सेक्टर है. आने वाले समय में इसके और तेजी से विकास करने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एफएमसीजी सेक्टर पर कब्जे की तैयारी में जुट गए हैं. सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैंपा के अधिग्रहण के बाद अब उनकी नज़र कई दूसरी कंपनियों को भी अपना बनाने की है. अंबानी की शॉपिंग लिस्ट में फिलहाल तीन और ब्रांड बताए जा रहे हैं. अंबानी ने हाल ही में   प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से 22 करोड़ रुपए में कैंपा को खरीदा है. कैंपा के जरिए वह पेप्सिको और कोको कोला को चुनौती पेश करेंगे.

इन ब्रांड्स पर बातचीत शुरू 
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिलायंस लाहौरी जीरा, गार्डन नमकीन और बिंदू बेवरेजेज को खरीदना चाहती है. इसके लिए बातचीत भी शुरू हो गई है. हालांकि, अंबानी की शॉपिंग लिस्ट लेवल यहीं तक सीमित नहीं है. उनकी योजना एफएमसीजी सेक्टर के अन्य ब्रांड्स के अधिग्रहण की है. ताकि इस क्षेत्र में जल्द ही अपनी बादशाहत कायम की जा सके.  

इस वजह से लिया फैसला 
दरअसल, FMCG सेक्टर डबल डिजिट में ग्रोथ कर रहा है. भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला ये चौथा बड़ा सेक्टर है. आने वाले समय में इसके और तेजी से विकास करने की संभावना है, इसलिए अंबानी ने यहां पैर जमाना चाहते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी 45वीं वार्षिक आम बैठक में ऐलान किया था कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल एफएमसीजी कारोबार में प्रवेश कर रही है. इस घोषणा के तुरंत बाद रिलायंस के कैंपा को अपना बनाने की बात सामने आ गई. रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने AGM में अपने एफएमसीजी व्यवसाय की योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा था कि कंपनी इस साल अपना फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स एफएमसीजी कारोबार शुरू करेगी. 

अडानी से मिल रही चुनौती
रिलायंस ग्रुप को लगातार गौतम अडानी से चुनौती मिल रही है. सालों तक अलग-अलग बिज़नेस कर रहे दोनों ग्रुप अब कुछ क्षेत्रों में एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. इस वजह से रिलायंस आक्रामक तरीके से नए सेक्टर्स में प्रवेश करने के साथ-साथ कंपनियों का अधिग्रहण कर रहा है. पिछले कुछ वक्त में ही रिलायंस ने कई विदेशी कंपनियों से हाथ मिलाया है. बता दें कि दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में जहां अडानी तीसरे नंबर पर हैं, वहीं अंबानी टॉप 10 से भी बाहर हो गए हैं.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 minutes ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

12 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

3 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

12 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

33 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

5 hours ago